BY: NEERU SHEKHAWAT 239 | 0 | 4 years ago
फिल्म की शूटिंग के पहले दिन ही समंथा और विजय देवरकोंडा चेहरे पानी में जाकर गिरे, दोनों को बैक में चोट आ गई
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु इन दिनों एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी बिजी हैं। दोनों अपनी आने वाली फिल्म khusi की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद सामंथा ने अपने सोशल अकाउंट दी। शूटिंग के दौरान इन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड की है। खबरों की मानें तो हाल ही में समंथा और देवरकोंडा शूटिंग के दौरान काफी चोटिल हो गए। इसकी जानकारी विजय की टीम के एक क्रू मेंबर के द्वारा पता चली है।
आपको बता दें कि समंथा और विजय की बैक चोट आई है। यह खबर हमें विजय देवरकोंडा की टीम के एक सदस्य के द्वारा पता चली है। दरअसल बात यह है कि समंथा और विजय कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट का सीन कर रहे थे इसी दौरान दोनों को बैक में चोट लग गई। स्टंट काफी खतरनाक था। दोनों ऐक्टर्स को लीदर नदी के दोनों सिरों पर बंधी रस्सी से ऊपर गाड़ी चलानी थी लेकिन इसी बीच उनकी गाड़ी गहरे पानी में गिर गई और दोनों को चोट लग गई। क्रु मेंबर्स ने कहा कि-दोनों का पहले प्राथमिक उपचार किया गया।
संडे के दिन ही दोनों ने अपनी फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की थी और इसी दिन शूटिंग के दौरान पीठ में चोट लग गई। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद होटल ले जाया गया और वहां फिजियोथैरेपिस्ट को बुलाया गया।
Khusi फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी
आपको बता दें कि यह फिल्म 23 दिसंबर को थिएटर्स में दिखाई जाएगी फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में होगी।