RJ18-Logo
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी Vamika की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें…-banner
Neeru Shekhawat Author photo BY: NEERU SHEKHAWAT 4.2K | 11 | 1 year ago

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी Vamika की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें…

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी Vamika की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें…

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बी-टाउन के सबसे चर्चित और पसंदीदा कप्ल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी के चाहने वाले लाखों में हैं। लेकिन जब से विराट और अनुष्का माता-पिता बने हैं तभी से सभी उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।


हालांकि, दोनों ने अभी तक वामिका का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। इतना ही नहीं अक्सर विराट और अनुष्का को पैपराजी पर वामिका की तस्वीरें न खींचने की नसीहत देते हुए भड़कते हुए भी देखा जाता है। ऐसे में सभी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेसब्र रहते हैं। ऐसे में हाल ही में वामिका की एक झलक पाने की दिली तमन्ना रखने वाले लोगों की यह ख्वाहिश अब पूरी हो गई है।


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नन्ही सी राजकुमारी वामिका का चेहरा दुनिया के सामने आ गया है, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लेकिन यह तोहफा फैंस को अभिनेत्री या विराट ने नहीं दिया है।

दोनों की वृंदावन ट्रिप से एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्यारी सी वामिका अपनी मम्मी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। दोनों के साथ इस दौरान उनकी बेटी वामिका कोहली भी थीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरा परिवार आश्रम में एक साथ प्रार्थना कर रहा है।

विराट की तरह दिखती हैं वामिका…
सामने आए वीडियो में वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा है और वह बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का वामिका को विराट से लेकर अपनी गोद में बैठा लेती हैं। अनुष्का और विराट जहां हाथ जोड़कर पुजारी से आशीर्वाद मांगते हैं, वहीं वामिका अपना नटखट पन दिखा रही हैं।


वह मम्मी की गोद में बैठे हुए इधर-उधर देख रही हैं। वामिका को वीडियो में सफेद रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वामिका इसमें बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं।

इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कोई वामिका को क्यूट बता रहा है, वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स बोल रहे हैं कि ‘वामिका बिल्कुल विराट कोहली की तरह दिखती है।’

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट की बेटी वामिका का चेहरा सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है।


इससे पहले पिछले साल एक क्रिकेट मैच के दौरान अनुष्का की गोद में विराट को प्रोत्साहित करती वामिका का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद अनुष्का और विराट ने खूब गुस्सा किया था सख्त हिदायत दी थी कि कोई भी उनकी बेटी की तस्वीरें न खींचे।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share