BY: NEERU SHEKHAWAT 1K | 2 | 3 years ago
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाई बेटी Malti Marie की झलक, वायरल हो रहीं ये Photos
प्रियंका चोपड़ा इस साल की शुरुआत में ही मां बनी थीं। कई महीने बीत जाने के बाद भी प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी माल्ती मैरी का चेहरा रिवील नहीं किया था। एक्ट्रेस ने अब तक बेटी की जितनी तस्वीरें शेयर कीं, उन सभी में उसका चेहरा छिपा हुआ था। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फैंस को उनकी बेटी की झलक देखने को मिली है।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर की है। हालांकि उनकी बेटी माल्ती मैरी का पूरा चेहरा तो इसमें दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन काफी हद तक बच्ची की शक्ल रिवील हो गई है। जिसमें उनकी बेटी स्ट्रॉलर पर सो रही है और उसने सफेद स्वेटर पहना है। बच्ची को पिंक कलर की कैप पहनाई है, जिससे उसकी आंखे ढंकी हुई हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर में बच्ची की नाक और होंठ दिखाए हैं। फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. ये प्रियंका और निक जोनस की बेटी का पहला क्रिसमस होगा, जिसके लिए वो काफी खुश हैं। प्रिंयका ने बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की ती, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपनी बेटी के साथ क्रिसमस की तैयारी शुरू कर चुकी हैं।

कुछ दिन पहले, प्रियंका ने अपने घर में लगे सजाए गए क्रिसमस ट्री की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘इट्स अप!’ उन्होंने अपनी बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।
बता दें कि सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने माल्कीन मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। माता-पिता बनने के बाद दोनों काफी खुश हैं और अक्सर अपनी बेटी के साथ नजर आते हैं। हालांकि इससे पहले दोनों ने ही बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया था।