BY: NEERU SHEKHAWAT 316 | 0 | 4 years ago
करोड़ों रुपये की नई मर्सिडीज खरीदने पहुंचीं कंगना रनौत, जाने इसे खरीदने के पीछे का कारण
शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति है जो कंगना रनौत को नहीं जानता है। कंगना एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डायरेक्टिंग का काम भी करती हैं। फिलहाल कंगना अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के रिलीज होने से पहले कंगना ने एक नई कार खरीदी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो वायरल भवानी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में कंगना अपनी नई ब्लैक मर्सिडीज मेबैक एस680 कार के साथ दिख रही है। कंगना अपनी नई कार के साथ नई नई पोज दे रही है। खबरों की माने तो मर्सिडीज की कीमत है 3.6 करोड़ रुपये।
कंगना के पास पहले से ही कारों का कलेक्शन है इस कलेक्शन में एक और कार शामिल हो गई है। इनकी फिल्म धाकड़ 20 मई को थियेटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रही हैं। फिल्म में कंगना ने एजेंट अग्नि का रोल निभाया। फिल्म में कंगना डेंजरस एक्शन और स्टंट करती दिखी।
इन्होंने अपने इस किरदार को बेहतर करने के लिए लगभग 5 महीनों की ट्रेनिंग ली, इसकी वीडियो भी यह सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती थी। कंगना के साथ इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 को भी टक्कर देगी। दोनों मूवीस एक ही दिन रिलीज हुई।
"धाकड़" फिल्म एक एक्शन मूवी है जबकि "भूल भुलैया 2" हॉरर कॉमेडी मूवी है। दोस्तों, आपको क्या लगता है की कंगना की धाकड़ मूवी ब्लॉकबस्टर होगी या भूल भुलैया 2। हमें कमेंट करके जरूर बताएं।