BY: NEERU SHEKHAWAT 137 | 0 | 3 years ago
बेहद खूबसूरत है डिंपल कपाड़िया की नातिन, खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही है
डिंपल कपड़िया और राजेश खन्ना भले ही बॉलीवुड का जाना-माना नाम रहे हों. लेकिन उनकी दोनों ही बेटियाँ फ़िल्मों में कुछ ख़ास नाम नहीं कमा पायीं. डिम्पल कपड़िया और राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना को तो सभी जानते हैं, लेकिन छोटी बेटी रिंकी खन्ना हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रही हैं.

इन दिनों सुर्ख़ियों में छाई स्टार किड नाओमिका सरन रिंकी खन्ना और बिज़नेसमैन समीर सरन की बेटी हैं. नाओमिका सरन भी लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखती हैं. हालाँकि वह सोशल मीडिया पर काफ़ी ऐक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर वह पोस्ट करती रहती हैं. जिससे लोग उन्हें जानने लगे हैं.

नाओमिका सरन ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है. उनकी हाल ही में ग्रेजुएशन सेरेमनी भी हुई थी. इस सेरेमनी में उनकी नानी डिम्पल कपड़िया भी शिरकत करने पहुंची थीं.डिम्पल कपड़िया के साथ नाओमिका की इन फ़ोटोज़ पर फ़िल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपने कमेंट्स किए. हर किसी का ध्यान नाओमिका की मौसी ट्विंकल खन्ना के कमेंट ने खींचा.

ट्विंकल खन्ना ने इन फ़ोटोज़ पर 2 कमेंट किए. पहले कमेंट में उन्होंने लिखा ‘स्टनिंग विमन’ दूसरे कमेंट में वह लिखती हैं ‘लव यू नाओमी’. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी नाओमिका को पढ़ाई पूरी करने के अवसर पर बधाई दी है.

नव्या ने अलवा सोनाली बेंद्रे और श्वेता बच्चन ने भी नाओमिका सरन को इस मौक़े पर बधाई दी. नाओमिका सरन की लेटेस्ट फ़ोटोज़ को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स इस स्टारकिड की तुलना नानी डिम्पल कपड़िया से कर रहे हैं. दरसल, नाओमिका की आँखें हूँ-ब-हूँ नानी पर गयी हैं. उनके चेहरे पर डिम्पल कपड़िया की झलक दिखती है.