RJ18-Logo
बेहद साधारण जीवन जीते हैं उद्योगपति गौतम अडानी, देखें तस्वीरें..-banner
Kanika Sharma Author photo BY: KANIKA SHARMA 422 | 0 | 1 year ago

बेहद साधारण जीवन जीते हैं उद्योगपति गौतम अडानी, देखें तस्वीरें..

बेहद साधारण जीवन जीते हैं उद्योगपति गौतम अडानी, देखें तस्वीरें..

पिछले दो सालों में गौतम अडानी ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अपनी जगह बना ली है। फोर्ब्स के अनुसार, अप्रैल 2022 के अंत में वॉरेन बफेट को पछाड़ते हुए अडानी दुनिया के पांचवे सबसे अमीर शख्स बन गए। बंदरगाहों, हवाई अड्डों और ऊर्जा के क्षेत्र में दबदबा बनाने के बाद अडानी ने अमीरों की सूची में भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 123.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। आइए जानते हैं इनकी लग्जरी लाइफ के बारे में-

स्कूटर से जेट तक का सफर: फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1988 में अडानी ने विश्वविद्यालय छोड़कर एक कमोडिटी एक्सपोर्ट फर्म की शुरुआत की और वर्ष 2008 में वह अरबपति लिस्ट में शामिल हो गए थे। इंडिया टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी के पास वर्ष 1977 में वाहन के नाम पर एक साधारण सा स्कूटर था। लेकिन समय बदला और आज के समय में अडानी के पास तीन निजी जेट हैं। इंडिया टाइम्स के मुताबिक अडानी के पास 2009 बॉम्बार्डियर चैलेंजर 605, 2013 एम्ब्रेयर लिगेसी 650, हॉकर 850XP और अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। वहीं इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लिमोजिन, एक रॉल्स-रॉयस घोस्ट और एक लाल रंग की फेरारी कैलिफ़ोर्निया शामिल हैं।

वेकेशन के लिए है अपना चॉपर: अडानी अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल तब करते हैं जब वह किसी मीटिंग के लिए विदेश जाते हैं या फिर कोई उनका ऑफिशियल काम होता है। लेकिन जब वह कोई छोटी यात्रा करते हैं या फिर किसी वेकेशन पर जाते हैं तो वह हेलीकॉप्टर से जाना पसंद करते हैं; और अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए उन्होंने 3 हेलीकॉप्टर खरीदें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी वेकेशन पर जाने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड AW139 का उपयोग करते हैं। चॉपर की खासियत की बात करें तो 15 सीटें, दो इंजन के साथ 310 किमी / घंटा की अधिकतम गति है।

इतनी संपत्ति के हैं मालिक: अडानी भारत के साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी भी बन गए हैं। फोर्ब्स 2022 की सूची के अनुसार 9,460 करोड़ डॉलर की कीमत के साथ उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स बिलिनेनियर इंडेक्ट की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी के पास 122.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति हैं तो वहीं वॉरेन के पास 121.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

गौतम अडानी देश भर में विभिन्न संपत्तियों के मालिक हैं। इनके पास अहमदाबाद, दिल्ली और गुड़गांव में घर हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने दिल्ली-लुटियंस के उबेर पॉश इलाके में यह आलीशान बंगला 400 करोड़ रुपये में खरीदा था, नई दिल्ली में मंडी हाउस के पास लिए गए घर की कीमत लगभग 1000 करोड़ की है। इस घर को लुटियंस का शोपीस भी कहा जाता है। यह बंगला इतने कम कीमत में इसलिए मिला क्योंकि यह एक पुरस्कार है जिसे कंपनी ने आदित्य एस्टेट्स की दिवालियापन कार्यवाही के हिस्से के रूप में जीता है।

कुछ ऐसा है निजी जीवन: गौतम अडानी के निजी जीवन के बारें सार्वजनिक तौर पर काफी कम बात करते हैं। अडानी किसी धनी परिवार से नहीं आते हैं और यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। गौतम अडानी, अडानी समूह के संस्थापक हैं, जिसका फोकस ज्यादातर ऊर्जा से संबंधित क्षेत्र और बंदरगाहों पर है। भारत में अडानी की सात कंपनियां हैं जो सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं, जिनके शेयरों में इस साल सबसे अधिक 195 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share