RJ18-Logo
बेटे जहाँगीर और तैमुर संग करीना ने जमकर खेली होली ,रंगो से सराबोर नजर आई करिश्मा कपूर-banner
Neeru Shekhawat Author photo BY: NEERU SHEKHAWAT 429 | 0 | 3 years ago

बेटे जहाँगीर और तैमुर संग करीना ने जमकर खेली होली ,रंगो से सराबोर नजर आई करिश्मा कपूर

बेटे जहाँगीर और तैमुर संग करीना ने जमकर खेली होली ,रंगो से सराबोर नजर आई करिश्मा कपूर

साल 2023 में जहां पूरे देश भर में 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली सेलिब्रेट किया जाएगा वहीं सपनों की नगरिया मुंबई में आज 7 मार्च को ही होली का जश्न मनाया जा रहा है | ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक के सितारे होली के मौके पर पूरी तरह से रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर भी यह सितारे लगातार अपनी होली सेलिब्रेशन की लाजवाब झलकियां साझा करके अपने फैंस को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं |

इसी क्रम में नवाब खानदान की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपनी फैमिली के साथ बेहद ही धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया और उनके घर पर खूब रंग और गुलाल उड़ा| करीना ने अपने दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ रंगों का त्योहार होली धूमधाम से सेलिब्रेट किया और इसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है|करीना कपूर ने आज 7 मार्च 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में करीना अपने दोनों बेटों के साथ होली के रंग में सराबोर नजर आ रही है|

सामने आई तस्वीरों में जहां करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का बेहद मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है वही करीना के नन्हे शहजादे जहांगीर अली खान हर बार की तरह इस बार भी अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हुए और हाथों में पिचकारी लिए हुए अपने चेहरे के क्यूट एक्सप्रेशन से जहांगीर अली खान ने सभी का दिल जीत लिया है| करीना कपूर खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,’ आज अच्छी नींद आने वाली है।’

इस दौरान जहां करीना कपूर ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और वही करीना कपूर के दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान रंगों से सराबोर हाथ में पिचकारी लिए हुए फुल मस्ती मूड में नजर आ रहे हैं| करीना कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए अपने तमाम चाहने वालों को होली की ढेरों बधाइयां दी है| इस पोस्ट के साथ करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘इस धमाकेदार होली के बाद जो शानदार झपकी हम लोग लेने वाले हैं, उसका हम बेसब्री से इंतजार कर र रहे हैं।

आप सभी की जिंदगी में रंग, प्यार और खुशियों की बारिश हो। हैप्पी होली।’ करीना कपूर खान ने होली सेलिब्रेशन की जो तस्वीरें साझा की है उन तस्वीरों में सैफ अली खान कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं | वहीं करीना कपूर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तमाम प्रशंसकों को होली की ढेरों बधाइयां दी है| करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कई तस्वीरें साझा की है जिसमें वह वाइट कलर की कुर्ती पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही है और एक्ट्रेस का सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है|

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share