RJ18-Logo
बेटे को गोद में लेकर मस्ती करती हुई दिखी भारती सिंह , नन्हे गोला को फैन्स ने बताया तैमुर से भी ज्यादा क्यूट-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 561 | 0 | 1 year ago

बेटे को गोद में लेकर मस्ती करती हुई दिखी भारती सिंह , नन्हे गोला को फैन्स ने बताया तैमुर से भी ज्यादा क्यूट

बेटे को गोद में लेकर मस्ती करती हुई दिखी भारती सिंह , नन्हे गोला को फैन्स ने बताया तैमुर से भी ज्यादा क्यूट

लाफ्टर क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली बेहद पॉपुलर और चर्चित कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| भारती ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर मनोरंजन की दुनिया में अपार सफलता हासिल की है और आज के समय में भारतीय सिं का नाम टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय कॉमेडियन की सूची में शुमार हो चुका है| भारती सिंह अपने शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज से हर किसी को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने में हमेशा ही कामयाब होती है |

सोशल मीडिया पर भी भारती सिंह काफी सक्रिय रहती है और आए दिन अपने कॉमेडी वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को लाफ्टर डोज देती रहती है| भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने नन्हें बेटे लक्ष्य लिंबाचिया के साथ अपना बेहद खुशहाल पैरंटहुड लाइफ भी एंजॉय कर रहे हैं और माता-पिता बनने के बाद से ही इस कपल की जिंदगी इनके बेटे गोला के इर्द-गिर्द ही घूम रही है|

भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपनी तस्वीरें और मस्ती भरे वीडियो पोस्ट करती रहती है और भारती का बेटा गोला भी बचपन से ही काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहा है और सोशल मीडिया पर भी गोला की गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है| आए दिन भारती सिंह अपने बेटे लक्ष लिंबाचिया के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती है |

हाल ही में भारती सिंह के लाडले बेटे लक्ष्य लिंबाचिया 1 साल के हुए हैं और कॉमेडियन ने बेहद ही धूमधाम से अपने बेटे का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है जिसकी काफी सारी तस्वीरें भी भारतीय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी|भारती और हर्ष के बेटे गोला के बर्थडे पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवा कर इस पार्टी में चार चांद लगा दिया था|

वही अब भारती सिंह ने एक बार फिर से अपने बेटे लक्ष्य लिंबाचिया के साथ एक बहुत ही मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें दोनों मां बेटे एक दूजे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है|इस वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स भारती सिंह के बेटे गोला की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं और उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

बेटे संग भारती का क्यूट अंदाज

सोशल मीडिया पर भारती ने अपने बेटे का जो वीडियो शेयर किया है उसमें भारती सिंह अपने बेटे के साथ मस्ती भरे अंदाज में झूमती हुई और मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही है| वही गोला भी अपनी मां की कंपनी पाकर इस वीडियो में बेहद खुश नजर आ रहे हैं और मां बेटे की क्यूट बॉन्डिंग इस वीडियो में देखते ही बन रही है| इस वीडियो में भारती सिंह का बेटा गोला येलो कलर की टीशर्ट पहने हुए बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहा है और वही भारती डेनिम कुर्ता पहने हुए बहुत ही खूबसूरत लग रही है| इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भारती सिंह के बेटे लक्ष लिंबाचिया की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं |

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share