RJ18-Logo
छात्रों ने किया प्रोफ़ेसर साथ डांस, नज़रें पीली साड़ी वाली मैडम पर अटक गयीं..-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 633 | 0 | 3 years ago

छात्रों ने किया प्रोफ़ेसर साथ डांस, नज़रें पीली साड़ी वाली मैडम पर अटक गयीं..

छात्रों ने किया प्रोफ़ेसर साथ डांस, नज़रें पीली साड़ी वाली मैडम पर अटक गयीं..

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान की मूवी पठान ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. फ़िल्म रिलीज़ के चार हफ़्तों बाद भी सिनेमा हॉल में लोग पठान के साथ झूम रहे हैं. सोशल मीडिया पर झूमे जो पठान गाने पर ताबड़तोड़ रील्स बनकर पोस्ट किए जा रहे हैं

इस कड़ी में दिल्ली विश्वविद्यालय की महिला प्रोफ़ेसर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में महिला प्रोफ़ेसर्स स्टूडेंट्स के साथ फुल जोश में डांस करते नज़र आ रही हैं.

इस डांस को हर कोई पसंद कर रहा है. यह वीडियो डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स जेएमसी द्वारा पोस्ट किया गया. यह शानदार दृश्य दिल्ली विश्वविद्यालय के जीजस मेरी के कॉलेज जहां एक कार्यक्रम के दौरान कूलेस्ट प्रोफ़ेसर्स ने छात्रों के साथ शाहरुख़ खान की पठान के धाँसू गाने झूमे जो पठान…मार मिट जाएँ.. पर शानदार डांस किया.

इस वीडियो क्लिप को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं. सैकड़ों यूज़र्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, पीली साड़ी वाली मैम ने तो आग लगा दी. एक अन्य ने कहा कि ऐसे प्रोफ़ेसर्स तो हम भी डिजर्व करते हैं.

इसी तरह अन्य तमाम लोग इस डांस की सराहना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह डांस वीडियो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

 

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share