RJ18-Logo
DC vs CSK: धोनी ने दिलाई पुराने दिनों की याद, ताबड़तोड़ छक्के जड़कर मैदान पर मचाया तूफान-banner
Kanika Sharma Author photo BY: KANIKA SHARMA 744 | 0 | 1 year ago

DC vs CSK: धोनी ने दिलाई पुराने दिनों की याद, ताबड़तोड़ छक्के जड़कर मैदान पर मचाया तूफान

DC vs CSK: धोनी ने दिलाई पुराने दिनों की याद, ताबड़तोड़ छक्के जड़कर मैदान पर मचाया तूफान

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने ऐसे ताबड़तोड़ छक्के लगाए, जिससे उन्होंने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। 19वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पारी का 19वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद (khalil ahmed) डालने के लिए आए थे. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा काम किया, जिससे दर्शकों में रोमांच जाग उठा। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद के खिलाफ इस ओवर में 19 रन बनाए।

MS Dhoni ने मैदान पर मचाया तूफान

MS Dhoni, DC vs CSK: धोनी ने दिलाई पुराने दिनों की याद, ताबड़तोड़ छक्के जड़कर मैदान पर मचाया तूफान

उन्होंने खलील अहमद के इस ओवर में दो शानदार छक्के जड़े, और उसके अलावा एक चौका भी मारा। चेपॉक स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे गूंजने लगे। MS Dhoni ने 41 साल की उम्र में दर्शकों को विस्फोटक बल्लेबाजी से एंटरटेन किया। उन्होंने 9 गेंदों में 20 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में धोनी ने 2 छक्के और 1 चौका लगाया। धोनी ने अपनी बल्लेबाजी के जरिए मैच में बड़ा अंतर पैदा किया और चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रनों से मैच जीत लिया।

 

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share