RJ18-Logo
दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार। कोहली के अर्धशतक और अच्छी गेंदबाजी से जीता आरसीबी।-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 437 | 0 | 1 year ago

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार। कोहली के अर्धशतक और अच्छी गेंदबाजी से जीता आरसीबी।

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार। कोहली के अर्धशतक और अच्छी गेंदबाजी से जीता आरसीबी।

कल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और बुरा दिन रहा जहां उसे लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खेल रही टीम को लगातार एक के बाद एक हार का मुंह देखना पड़ रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 175 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को हासिल करना उतना मुश्किल नहीं था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज सस्ते में चलते बने। प्लेऑफ में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को आगे सभी मैच जीतने होंगे।

नहीं चले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 151/9 रन ही बना सकी। दिल्ली की आईपीएल में ये लगातार पांचवीं हार है। दिल्ली की टीम बल्लेबाज़ी करते हुए शुरू से ही  बैकफुट पर नज़र आई। लगातार विकेट गिरते रहे और टीम इन झटकों से आखिर तक उबर ही नहीं पाई। टीम के लिए सबसे ज़्यादा 50 रन मनीष पांडे ने बनाए। बैंगलोर के लिए विजयकुमार वैशाक ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकट चटकाए।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 174 रन।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 174/6 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। वहीं महिपाल लोमरोर ने 26 व ग्लेन मैक्सवैल ने 24 रनों की पारियां खेलीं। इसके अलावा दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल व ललित यादव को 1-1 विकेट मिला।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share