BY: NEERU SHEKHAWAT 455 | 0 | 3 years ago
देवों के देव महादेव की पार्वती बिकिनी पहन उतरीं स्वीमिंग पूल में, वीडियो देख भड़के यूजर्स,कहा- थोड़ा शर्म कर लो
टीवी का फेमस धार्मिक शो ‘देवों के देव महादेव’ ने लंबे समय तक दर्शकों को मनोरंजन किया है। इस शो से लोगों की अटूट धार्मिक आस्था भी जुड़ी थी। इसमें काम करने वाले सभी किरदार भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहे हैं। ऐसे में ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने काफी पॉपुलैरिटी बटोरी हैं।
पर्दे पर भले ही भले ही पूजा ने संस्कारी किरदार निभाया हो, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड हैं। पूजा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बोल्डनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच पूजा के एक वीडियो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। इसे देखने के बाद फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इसको लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की जा रही हैं।
पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। बिकिनी पहन कर वह स्वीमिंग पूल में चिल करती दिख रही हैं। पूजा की ये बिकिनी पीछे से पूरी बेकलेस है। इस आउटफिट में में बला की हॉट नजर आ रही हैं। इस दौरान पूजा की पानी में चलती तो कभी अपने भीगे बालों पीछे करते हुए पोज देती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो जहां, कई फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कई उन्हें ट्रोल करते हुए भला बुरा सुना रहे हैं।
इस वीडियो पर कमेंट कर कई यूजर्स पूजा को भला बुरा सुना रहे हैं। एक ने लिखा, ‘क्या मिलता है आपको ऐसा वीडियो डालकर।’ एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘आपने कभी पर्दे पर मां पार्वती का रोल निभाया था। भूल कैसे सकती हैं।’ एक लिखता है, ‘उर्फी जावेद तो यूं ही बदनाम है, यहां सब उसे टक्कर दे रहे हैं।’ इस तरह के कई और कमेंट्स पूजा के इस तस्वीर पर आ रहे हैं।