BY: NIDHI JANGIR 157 | 0 | 3 years ago
हार्दिक पांड्या क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. आइए देखते हैं हार्दिक पांड्या का आलीशान घर…
मशहूर इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपने तेजतर्रार अंदाज के लिए मशहूर हैं. हार्दिक पांड्या और उनका भाई ने बहुत ही कम समय में अपना नाम बना लिया है. उनके घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. आइए देखते हैं हार्दिक पांड्या का आलीशान घर.

हार्दिक पांड्या क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. हार्दिक अपने परिवार के साथ मुंबई में एक 8 बीएचके लग्जरी फ्लैट में रहते हैं. यह फ्लैट 3838 वर्गफुट का है.
हार्दिक पांड्या का फ्लैट रुस्तमजी पैरामाउंट में स्थित है. इस सोसाइटी में बॉलीवुड के कई सितारे रहते हैं.
ये है हार्दिक पांड्या का बेडरूम. इसे ब्लू थीम के आधार पर डिजाइन किया गया.
घर को सजाने के लिए हार्दिक ने महंगे इंटीरियर्स का इस्तेमाल किया है. हार्दिक ने घर से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.
इसके अलावा हार्दिक के घर में एक गेमिंग जोन भी है… साथ ही एक स्विमिंग पूल भी है.
हार्दिक पांड्या को खाली समय में फिल्में देखने का शौक है, तो पांड्या ने घर में ही थिएटर बना लिया है. बता दें हार्दिक के इस घर की कीमत 30 करोड़ बताई गई है.
अभी हाल ही में हार्दिक और नताशा 14 फरवरी के दिन उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे हैं.