BY: KANIKA SHARMA 177 | 0 | 3 years ago
हेमा मालिनी के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़ तो सौतेले बेटे सनी देओल ने दिया सहारा, सौतेली मां के साथ पहली बार आए नजर
बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे हैं जो एक दूसरे का चेहरा तक देखना नहीं चाहते और कुछ उन्हीं सितारों में से एक हैं सनी देओल जो अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी का चेहरा तक देखना नहीं चाहते हैं। दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह है धर्मेंद्र जिन्होंने पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर के साथ में की थी और जब उनसे 4 बच्चे हो गए तब 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी के साथ में शादी कर ली। धर्मेंद्र का यही बर्ताव सनी देओल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था और उनकी दूसरी शादी के बाद से ही सनी देओल ने कभी भी हेमा मालिनी के साथ बात नहीं की लेकिन हाल ही में आइए आपको बताते हैं कैसे हेमा मालिनी की दुख की घड़ी में सनी देओल ने उनका साथ दिया है और एक साथ दोनों एक ही जगह पर देखे गए हैं।

सनी देओल और हेमा मालिनी पामेला चोपड़ा की प्रार्थना सभा में आए नजर
सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच में पिछले 40 सालों से भी अधिक समय से मनमुटाव है। हालांकि लोगों को यह उम्मीद थी कि समय के साथ इनकी दूरियां समाप्त हो जाएगी लेकिन पिछले कुछ सालों तक तो ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ था लेकिन हाल ही में जब हेमा मालिनी ने अपनी करीबी दोस्त पामेला चोपड़ा को खो दिया है तब इस मौके पर वह टूट कर बिखर गई थी और वह उनकी प्रार्थना सभा में नजर आ रही थी जहां पर सनी देओल भी आदित्य चोपड़ा से मुलाकात करते नजर आ रहे थे। आइए आपको बताते हैं इन दोनों सितारों को एक ही महफिल में आया हुआ देखकर कैसे लोग यह कहने लगे हैं कि सनी देओल जरूर अपनी सौतेली मां को सहारा देने पहुंचे थे।

हेमा मालिनी और सनी देओल एक साथ आए नजर
धर्मेंद्र ने जबसे हेमा मालिनी के साथ 1980 में शादी की थी उसके बाद से ही सनी देओल हेमा मालिनी का चेहरा तक देखना नहीं चाहते थे। यही नहीं जिस महफिल में हेमा मालिनी नजर आती थी उस महफिल में सनी देओल झांकने तक नहीं जाते थे लेकिन हाल ही में जब आदित्य चोपड़ा की मां इस दुनिया में नहीं रही है तब उस मौके पर हेमा मालिनी उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हुई थी और उसी प्रार्थना सभा में सनी देओल भी शिरकत करते नजर आए जिसे देखकर लोग यह कहने लगे हैं कि जरूर सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच का मनमुटाव समाप्त हो गया है। हालांकि यह दोनों सितारे इस मौके पर एक दूसरे से बातचीत करते नजर नहीं आए लेकिन लोगों को उम्मीद है कि इसके बाद अब शायद इन दोनों की बातचीत जरूर शुरू हो जाएगी।