RJ18-Logo
इस दिन अर्जुन और मलाइका करने जा रहे शादी,देखिये क्या सचाई है….-banner
Kanika Sharma Author photo BY: KANIKA SHARMA 1.6K | 1 | 1 year ago

इस दिन अर्जुन और मलाइका करने जा रहे शादी,देखिये क्या सचाई है….

इस दिन अर्जुन और मलाइका करने जा रहे शादी,देखिये क्या सचाई है….

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है जो अपनी फिल्म और अदाकारी से ज्यादा अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चा में रहती है। यह खूबसूरत अभिनेत्री हमेशा ही अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चाओं में आ जाती है।क्योंकि जब से उन्होंने अपने पति अरबाज खान का साथ छोड़ कर अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर का हाथ थामा है उसके बाद से ही इस अभिनेत्री की चर्चा हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर होती रहती है।

दरअसल 2017 में अरबाज खान के साथ जब उन्होंने अलग होने का फैसला किया था उसके तुरंत बाद उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ संबंध बना लिया था जो उम्र में उनसे 12 साल छोटे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे साल 2023 की शुरुआत में ही अब यह बात कही जा रही है कि बहुत जल्द यह दोनों सितारे एक दूसरे के साथ सगाई कर सकते हैं जिसकी तारीख और जगह भी सामने आ गई है।

मलाइका अरोड़ा ने जब 45 वर्ष की उम्र में अपने पति अरबाज खान का साथ छोड़ा था तब सभी लोग यही सोचते नजर आ रहे थे कि अब जरूर मलाइका अकेले अपना जीवन यापन करेगी लेकिन जैसे ही अरबाज खान से उनकी राहें अलग हुई थी उसके तुरंत बाद वह अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ संबंधों में आ गई थी।

पिछले 12 सालों से लोगों की कई बातें सुनने के बाद भी इन दोनों ने एक दूसरे के साथ संबंध बनाना नहीं छोड़ा है और हाल ही में व्यापार विशेषज्ञ उमैर संधू ने इन दोनों सितारों की सगाई की बारे में यह जानकारी दी है कि यह दोनों सितारे बहुत जल्द सगाई कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उमैर ने कैसे मलाइका और अर्जुन कपूर की सगाई और शादी की जानकारी सभी को दे दी है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को एक दूसरे के साथ में जो कोई भी देखता है तब सब का यही मानना है कि इन दोनों को अब अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से एक कर लेना चाहिए। दरअसल पिछले 5 सालों से यह दोनों सितारे संबंधों में तो है लेकिन शादी की खबरों पर यह दोनों पूरी तरह से चुप हो जाते हैं लेकिन हाल ही में व्यापार विशेषज्ञ उमैर संधू ने यह जानकारी दी है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बहुत जल्द एक समारोह करने वाले हैं जो फरवरी के अंत में हो सकता है। उमैर संधू ने यह भी कहा है कि यह दोनों मार्च की शुरुआत में शादी भी कर सकते हैं।

उमैर के इस बयान के बाद सभी लोग मलाइका और अर्जुन कपूर को बधाई संदेश देने लगे हैं लेकिन आपको बता दें कि इस बात की अभी तक खुद मलाइका और अर्जुन कपूर ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसी वजह से उस समारोह में यह दोनों शादी करेंगे की नही इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share