BY: KANIKA SHARMA 541 | 0 | 3 years ago
जब अचानक बदले गोविंदा के दिन, रातोंरात हुए अमीर, भाई को बुलाकर कहा- चल 100 ट्रक खरीद लेते है
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता गोविंदा ने 80 के दशक के मध्य में अपने करियर की शुरुआत की थी. गोविंदा 90 के दशक के बड़े सुपरस्टार रहे हैं. आज चाहे वे फिल्मों में काम न कर रहे हो लेकिन आपको बता दें कि अभिनेता का जलवा अब भी बरकरार है.

59 वर्षीय गोविंदा ने अपने दौर में काफी बड़ा और ख़ास नाम कमाया था. उनकी गजब की अदाकारी के फैंस आज भी कायल है. उन्होंने दर्शकों का दिल अपनी गजब की कॉमेडी और अपने बेहतरीन डांस से भी जीता है. बड़े पर्दे पर सुपरस्टार गोविंदा हर किरदार में नजर आए है.

बता दें कि गोविंदा ने फ़िल्मी दुनिया से खूब शोहरत के साथ ही खूब दौलत भी कमाई है. लेकिन कभी वे काफी गरीब हुआ करते थे. वे अपने साक्षात्कार में बता चुके है कि उनका बचपन गरीबी में गुजरा है. उन्होंने गरीबी को काफी करीब से देखा है लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद अभिनेता की किस्मत बदल गई थी.

गोविंदा के अभिनय करियर की शुरुआत साल 1986 में हुई थी. 90 के दशक की शुरुआत तक तो गोविंदना स्टार बन चुके थे. उनका जलवा पूरे 90 के दशक तक जारी रहा. गोविंदा का स्टारडम 90 के दशक में शिखर पर था. तब अभिनेता को एक साथ ढेरों फ़िल्में ऑफर हुई थी.

उस समय एक दौर ऐसा भी था जब गोविंदा के पास काम की कोई कमी नहीं थी. उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आ गए थे. अभिनेता के पास तब फिल्मों की लाइन लग गई थी. उन्होंने एक साथ ढेरों फ़िल्में साइन कर ली थी. अचानक से गोविंदा के दिन बदल गए थे.

बचपन को गरीबी में गुजारने वाले गोविंदा के पास अब ढेर सारा पैसा आ चुका था. एक के बाद एक फ़िल्में करने के बाद गोविंदा काफी अमीर हो चुके थे. उन्हें ढेर सारे पैसे मिल चुके थे. इससे गोविंदा काफी खुश थे. एक रियलिटी शो के दौरान उन्होंने अपने उन दिनों को लेकर एक किस्सा सुनाया था.

गोविंदा को जब ढेर सारे पैसे मिल गए थे तो उनके लिए सब कुछ बदल चुका था. उन्होंने एक शो के दौरान बताया था कि उनका बचपन गरीबी में गुजरा और जब एक साथ कई फिल्में साइन करने के बाद उन्हें ढेर सारा पैसा मिला तो वे हैरान थे. उन्होंने बताया था कि क्योंकि उन्हें इतने पैसों की आदत नहीं थी.
गोविंदा ने आगे कहा था कि, ”एक रात मैंने अपने भाई को बुलाया और कमरे को अंदर से लॉक कर दिया. फिर मैंने उन्हें पैसे और सारे बैंक एकाउंट्स दिखाए. मैंने भाई से पूछा कि हमारे पास इतने सारे पैसे है. हम सभी खुश हुए देखकर, लेकिन फिर सोचा की इन सभी का करना क्या है. हमें कोई आइडिया नहीं था.
गोविंदा ने भाई से कहा था कि, ”पप्पू चल 100 ऑटो खरीद लेते है”. तो उनके भाई ने कहा कि, ”ये हमारे टाइप का बिजनेस नहीं है”. वहीं बाद में जब गोविंदा सुपरस्टार बन चुके थे. तब भी उनके पास ढेर सारा पैसा आ चुका था. इस बार उन्होंने भाई से कहा कि, ”पप्पू चल 100 ट्रक खरीद लेते है”. तो उनके भाई ने कहा कि, ”ये हमारा काम नहीं है”.