BY: NEERU SHEKHAWAT 500 | 0 | 3 years ago
कई खिलाड़ियों से अधिक होती है आईपीएल के अंपायर की कमाई। जानिए सैलरी की पूरी डिटेल्स।
इन दिनों पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है। अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए लगाए हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आईपीएल में अंपायरिंग करने वाले अंपायर कितना कमाते होंगे। दरअसल अंपायर की सैलरी भी ठीक-ठाक होती है और वे मोटी कमाई करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम अंपायर की पूरी कमाई के बारे में डिटेल्स शेयर करेंगे।

अंपायरों की होती है इतनी सैलरी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल में अंपायर की सैलरी को दो कटोरी में बांटा गया है पहली श्रेणी में आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल अंपायर है इन अंपायर को हर आईपीएल मैच में अंपायरिंग करने के लिए लगभग ₹200000 दिए जाते हैं और दूसरी श्रेणी में डेवलपमेंट अंपायर हैं हर मैच की फीस के रूप में ₹59000 मिलते हैं। इस आईपीएल सीजन में 74 मैच खेले जाएंगे।

कई खिलाड़ियों से अधिक होती है कमाई।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक अंपायर करीब 20 मैचों में अंपायरिंग करता है। इस हिसाब से वह आईपीएल के एक सीजन से करीब 40 लाख रुपये की कमाई करता है। इसके अलावा अंपायर की ड्रेस पर लगे हुए स्पॉन्सरशिप लोगो के लिए भी उन्हें रुपये दिए जाते हैं। इसकी राशि करीब 7.30 लाख रुपये होती है (पूरे सीजन के लिए)। आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है. अगर कोई फ्रेंचाइजी भारत के किसी डोमेस्टिक खिलाड़ी को अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहती है तो उसे कम से कम 20 लाख रुपये अदा करने होंगे। वहीं, हर अंपायर एक सीजन में 40 लाख रुपये की कमाई कर लेता है।