BY: KANIKA SHARMA 400 | 0 | 3 years ago
करोड़ों में खेल रही है भोजपुरी हीरोइनें, मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह की पहली सैलरी जान चौक जाएंगे आप
भोजपुरी सिनेमा की दीवानगी बिहार और उत्तर प्रदेश से भी आगे बढ़कर विदेशों तक पहुंच गयी हैं. भोजपुरी फिल्म और गानों की खुमारी फैंस के सिर चढकर बोल रही हैं. हालांकि, इस इंडस्ट्री में पहले केवल एक्टरों का ही दबदबा था.
मगर अपनी मेहनत और टैलेंट के बल पर अब एक्ट्रेसों ने भी अपनी अच्छी जगह बना ली है। मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी जैसी एक्ट्रेस को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है।
ये एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए अब मोटी रकम भी वसूलती हैं। मगर काफी कम लोगों को पता है कि इनकी पहली सैलरी कितनी थी।

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं। उन्होंने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म की दुनिया में अपना कदम रखा था। बीते एक दशक से ज्यादा वक्त में उन्होंने काफी कुछ झेला है। वो फिल्मों में फीस को लेकर कई बार विवाद में आयीं।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अक्षरा सिंह अभी एक फिल्म के लिए 20 लाख से ज्यादा चार्ज करती हैं। मगर उन्हें पहली फिल्म के लिए केवल 2.5 लाख रुपये मिले थे।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली मोनालिसा वर्तमान में अपनी फिल्मों के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. मगर एक टीवी इंटरव्यू में मोनालिसा ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए कहा कि उन्हें अपने पहले प्रोजेक्ट के रुप में सैलरी के रुप में केवल 3750 रुपये मिले थे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली मोनालिसा वर्तमान में अपनी फिल्मों के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।मगर एक टीवी इंटरव्यू में मोनालिसा ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए कहा कि उन्हें अपने पहले प्रोजेक्ट के रुप में सैलरी के रुप में केवल 3750 रुपये मिले थे। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत एक वीडियो एल्बम से की थी। इसके उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हुआ।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रानी चटर्जी अभी सबसे महंगी हीरोइन हैं। बताया जाता है कि वो अपनी एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख तक चार्ज करती हैं।उन्होंने अभी तक 300 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मगर उन्हें अपनी पहली फिल्म में काम करने के लिए केवल दस हजार रुपये मिले थे।