BY: KANIKA SHARMA 268 | 0 | 3 years ago
माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन! मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, देखें दोनों की खूबसूरत तस्वीरें.
Madhuri Dixit Mother Death: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां को सोमवार सुबह निधन हो गया। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री अचानक हुई सतीश कौशिक की मौत से स्तब्ध थी।

इसी बीच माधुरी की मां के निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। मां के निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी हैं।

वीरल भयानी की खबर के अनुसार माधुरी दीक्षित का आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह 8.40 बजे निधन हो गया। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता देशमुख की उम्र 91 साल थी। मंगलवार मुंबई के वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा।

माधुरी दीक्षित उनकी मां के काफी करीब थीं ऐसे में उनके निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी और स्तब्ध हैं। करियर की शुरुआत में माधुरी हर पल अपनी मां के साथ रहती थीं ऐसे में अब वो उन पलों को याद कर दुखी हो रही हैं।