RJ18-Logo
मुंबई के इस सुपर लग्जरी अपार्टमेंट में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं विराट कोहली.-banner
Kanika Sharma Author photo BY: KANIKA SHARMA 478 | 3 | 1 year ago

मुंबई के इस सुपर लग्जरी अपार्टमेंट में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं विराट कोहली.

मुंबई के इस सुपर लग्जरी अपार्टमेंट में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं विराट कोहली.

विराट कोहली मुंबई होम: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। तभी से वह सुर्खियों में हैं। लेकिन आज अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको विराट के करियर से नहीं बल्कि उनकी लग्जरी लाइफ से रूबरू कराने जा रहे हैं। आज हम आपको मुंबई में विराट के आलीशान घर का हर कोना दिखाने जा रहे हैं। जहां वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं। आइए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज कोहली के आलीशान घर पर…

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहते हैं। जो 35वीं मंजिल पर है। शादी के बाद विराट और अनुष्का इसी फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे।

विराट कोहली मुंबई अपार्टमेंट

विरुष्का मुंबई में ओंकार-1973 बिल्डिंग में बना एक लग्जरी हाउस है। यह फ्लैट 7,171 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के इस लग्जरी फ्लैट में 5 बेडरूम हैं। फ्लैट के हर बेडरूम और लिविंग रूम से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है।

विरुष्का के फ्लैट की कीमत करीब 34 करोड़ रुपए बताई जाती है। विराट के घर में आधुनिक फर्नीचर लगे हैं और दीवारों पर सफेद रंग किया गया है। जो घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

कोहली और अनुष्का के घर में एक बहुत बड़ी और खूबसूरत बालकनी है, जिससे मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखता है। विरुष्का के घर का फर्श लकड़ी का है और पूरे घर को लकड़ी के फर्नीचर से सजाया गया है।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share