BY: KANIKA SHARMA 749 | 0 | 3 years ago
नीसा देवगन ने दुबई में गुरु रंधावा और दोस्तों संग यूं मनाई पार्टी, तस्वीरें वायरल…
दुबई में गुरु रंधावा और दोस्तों संग यूं मनाया न्यू ईयर- अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन वैसे तो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस समय वह न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
नीसा देवगन की रोजाना नई नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। यह काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। अब नीसा देवगन की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावन के साथ और कई अन्य दोस्तों के साथ नजर आ रही है।
हाल ही Nysa Devgn का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह हाथ में गिलास उठाए डांस करती नजर आ रही थीं। वीडियो में नीसा देवगन के गिलास में शराब होने का दावा किया जा रहा था।
तस्वीरें देख नीसा के परवरिश पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने यह सब देखने के बाद भद्दे कमेंट भी किए हैं। नीसा देवगन फिलहाल दुबई में हैं और अपने नए साल को यादगार बनाना चाहती हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में नीसा देवगन, बेस्ट फ्रेंड ओरहान के साथ नजर आ रही हैं। इस पार्टी में गुरु रंधावा और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी थे, जो गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ मौजूद थे।
अहान शेट्टी की बहन अथिया शेट्टी भी बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ दुबई में थी। हर किसी ने यहां पर इंजॉय किया और कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की है। एक वीडियो में नीसा देवगन दोस्तों के साथ गाड़ी में नाइटक्लब जाते हुए दिखाई दे रही है।