RJ18-Logo
न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी के लाइफ की खूबसूरत तस्वीरे-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 1.5K | 9 | 1 year ago

न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी के लाइफ की खूबसूरत तस्वीरे

न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी के लाइफ की खूबसूरत तस्वीरे

चित्रा त्रिपाठी एक पेशे से एक न्यूज एंकर है। आपको बता दें कि चित्रा त्रिपाठी फिलहाल आज तक न्यूज चैनल में काम कर रही है। चित्रा त्रिपाठी प्रसिद्ध पत्रकारों में से एक है। वह न्यूज एंकर के साथ-साथ आज तक न्यूज चैनल के डिप्टी एडिटर भी है।

हालांकि चित्रा त्रिपाठी अपने बेबाक बोल और अपने बड़े हौसले को लेकर काफी प्रसिद्ध है साथ ही अपने पत्रकार होने के कर्तव्य को अच्छे से निभाती है। चित्रा त्रिपाठी को हाल ही में आज तक की न्यूजकी प्रोड्यूसर और राइटर बन गई है।चित्रा त्रिपाठी का जन्म 11 मई 1986 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। हालांकि इनके माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इनकी एक बहन है श्वेता त्रिपाठी है और 2 भाई जिनका नाम आदित्य और अमित त्रिपाठी है। चित्रा त्रिपाठी की स्कूली पढ़ाई यूपी के गोरखपुर से हुई है। कॉलेज की पढ़ाई भी उन्होंने गोरखपुर से ही पूरी की है।

इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ग्रेजुएशन करने का सोचा। और इसके लिए उन्होंने AD गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन लिया। वहा से उन्होंने ग्रेजुएशन किया इसके बाद उन्होंने डिफेंस स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

चित्रा त्रिपाठी के पति का नाम अतुल अग्रवाल है जो पेशे से एक वरिष्ठ पत्रकार है इनका एक बेटा है जिसका नाम ओम है।चित्रा ने पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता के दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने ETV न्यूज चैनल से शुरुआत की थी।

चित्रा त्रिपाठी अपनी काम को लेकर काफी चर्चा में रहती है और बहुत ही फेमस हो चुकी है। अगर चित्रा त्रिपाठी की संपत्ति की बात की जाए तो। इनकी संपत्ति लगभग 5 से 6 करोड रुपए है।

चित्रा त्रिपाठी की सालाना इनकम लगभग 1.2 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि चित्रा त्रिपाठी ने अपने पति पर 2वर्ष 2016 में नोएडा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी। चित्रा ने अपने पति पर आरोप लगाया था, कि उनके पति उनसे लड़ाई करते है और मारपीट करते थे।

इसके बाद उनके पति अतुल अग्रवाल के आईपीसी की धारा 223 और 506 के तहत गिरफ्तारी कर ली गई थी। हालांकि बाद में चित्रा ने FIR वापस ली थी जिसके उनके पति को छोड़ दिया गया था।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share