BY: NIDHI JANGIR 563 | 2 | 3 years ago
परिणीति चोपड़ा की सगाई में प्रियंका ने निभाई बड़ी बहन की सारी रस्में, परिणीति की आंखों से छलक उठे आंसू
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत में बहुत कम मौकों पर नजर आती हो लेकिन उनके घर पर जब भी कोई कार्यक्रम होता है तब उसमें प्रियंका चोपड़ा जरूर शामिल होती नजर आती है। हाल ही में उसका नजारा तब देखने को मिला जब उनकी खूबसूरत बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को थी।

इस सगाई समारोह में हरे कलर के लहंगे में प्रियंका चोपड़ा बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी और उन्होंने अपनी बड़ी बहन के उत्तरदायित्व को बहुत खूबसूरत तरीके से निभाया जिसे देखकर सभी लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा ने कैसे खूबसूरत तरीके से अपनी छोटी बहन की सगाई समारोह संपन्न करवाई जिसे देख कर परिणीति के आंखों में भी आंसू आ गए और वह अपनी बहन के गले लग गई।

परिणीति चोपड़ा और राघव की धूमधाम के साथ संपन्न हुई सगाई: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की नज़दीकियां इस साल की शुरुआत से ही देखी जा रही थी। इन दोनों कपल की नज़दीकियां आखिरकार 13 मई को सबके सामने आ गई जब दिल्ली में बहुत धूमधाम के साथ इन दोनों का सगाई समारोह हुआ। इस मौके पर परिणीति चोपड़ा के पूरे परिवार वाले पहुंचे हुए थे लेकिन लोगों की नजर देसी गर्ल प्रियंका के ऊपर टिकी हुई थी जो सात समंदर पार से अपनी बहन की सगाई समारोह में पहुंची थी।
