RJ18-Logo
रकुल प्रीत सिंह ने 15 डिग्री तापमान में बिकिनी पहनकर मचाए धूम, देखें वीडियो-banner
Neeru Shekhawat Author photo BY: NEERU SHEKHAWAT 880 | 0 | 1 year ago

रकुल प्रीत सिंह ने 15 डिग्री तापमान में बिकिनी पहनकर मचाए धूम, देखें वीडियो

रकुल प्रीत सिंह ने 15 डिग्री तापमान में बिकिनी पहनकर मचाए धूम, देखें वीडियो

Rakul Preet Singh cryotherapy in Bikini: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस में वो क्रायोथेरेपी लेती नजर आ रही हैं। इसे फैन्स पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वालीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में -15 डिग्री तापमान में रकुल क्रायो थेरेपी लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में रकुल बिकिनी पहने दिख रही हैं और अपनी दिलकश मुस्कान से दिल जीत रही हैं। क्या है रकुल का वीडियो और क्या है क्रायो, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं…

क्या है रकुल का वीडियो

दरअसल रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रकुल, बिकिनी पहने दिख रही हैं और वो एक कमरे से बाहर आती है और इसके बाद बेहद ठंडे पानी में उतरकर डुबकी लगाती हैं। रकुल के कैप्शन के मुताबिक तापमान माइनस 15 डिग्री है। वहीं डुबकी लेने के बाद रकुल पानी से बाहर आती है और कैमरे को देख स्मलाइ करते हुए वापस कमरे की ओर चल देती हैं।

क्या कर रही थी रकुल प्रीत
रकुल प्रीत ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘-15 में क्रायो, कोई करना चाहेगा?’ अगर आपको रकुल के इस कैप्शन और इस वीडियो में उन्होंने ऐसा क्यों किया, नहीं समझ आया तो हम आपको बताते हैं। दरअसल इसे क्रायोथेरेपी कहते हैं। क्रायोथेरेपी एक तरह की कोल्ड थेरेपी है, जिसमें शरीर को एक ठंडे सिलेंडरनुमा चैंबर में रखा जाता है। इस प्रक्रिया से शरीर में होने वाले असहनीय दर्द से राहत मिलती है। पहले इस थेरेपी का इस्तेमाल ज्यादातर खिलाड़ी किया करते थे लेकिन समय के साथ अब इसका प्रयोग बढ़ता जा रहा है।

अर्जुन-भूमि संग फिल्म में नजर आएंगी रकुल
ऐसा भी कहा जाता है कि क्रायोथेरेपी का उपयोग हॉलीवड की ज्यादातर अभिनेत्रियां जवां बने रहने तथा स्किन को बेदाग रखने के लिए करती हैं। बात रकुल के करियर की करें तो आखिरी बार वो फिल्म छतरीवाली में नजर आई थीं। फिल्म सेफ सेक्स के मुद्दे पर रोशनी डालती थी। वहीं अब वो जल्दी ही अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। जिसका टाइटल अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share