RJ18-Logo
राम चरण की गर्भवती पत्नी उपासना ने साड़ी में गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति, ऑस्कर्स में जीता दिल-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 806 | 0 | 1 year ago

राम चरण की गर्भवती पत्नी उपासना ने साड़ी में गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति, ऑस्कर्स में जीता दिल

राम चरण की गर्भवती पत्नी उपासना ने साड़ी में गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति, ऑस्कर्स में जीता दिल

RRR ने ऑस्कर्स 2023 में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ‘नाटू-नाटू’ के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से पूरी टीम को बधाई दी जा रही है। वैसे इस गर्व के लम्हे की साक्षी बनीं राम चरण की पत्नी उपासना ने भी इंडियन कल्चर को प्राउडली फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कुछ ही महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाली ये स्टार वाइफ जब अकादमी अवॉर्ड्स में साड़ी पहनकर पहुंचीं, तो उन्होंने सबका दिल चुरा लिया।

इवेंट्स या अवॉर्ड नाइट्स के लिए एक ओर जहां ज्यादातर सिलेब्स डार्क या ब्राइट टोन्स के कपड़े चुनते दिखाई देते हैं, वहीं उपासना ने अपने लिए आइवरी शेड के लिबास को चुना। इसका शाइनी कपड़ा लाइट के बदले शेड में कभी ग्रेइश तो कभी क्रीम टोन भी रिफ्लेक्ट कर रहा था।

उपासना ने अपने पूरे लुक को इस तरह से स्टाइल किया था कि वह फुल ऑफ एलिगेंस नजर आ रहा था। साड़ी को ट्रडिशनली ड्रेप करने के बाद स्टार वाइफ ने मोतियों से सजे भारी कंगन पहने थे, जो उनकी साड़ी के लेस वर्क के साथ फिट बैठ रहे थे।

राम चरण की पत्नी ने अपने कान और गले में हटकर गहने पहने थे। टिपिकल डिजाइन की जगह उनका नेकलेस और ईयररिंग्स फ्लॉवर शेप के थे, जिनका डार्क पिंक एंड रेड टोन पूरे लुक में कलर ऐड करते हुए उपासना को और गॉरजस लुक दे रहा था।

उपासना की लेस वर्क से सजी साड़ी की बात करें, तो इसे स्टार वाइफ के लिए नामी डिजाइनर जयंती रेड्डी के कलेक्शन से लिया गया था। इसकी प्राइस कितनी थी, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।

ये साड़ी डिजाइनर की ऑफिशल वेबसाइट पर भी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं कि उपासना के लिए इस ट्रडिशनल ड्रेप को कस्टम टेलर्ड यानी खास उनके लिए तैयार किया गया था।

आरआरआर के लीड हीरो में से एक राम चरण की बात करें, तो वो हमेशा की तरह ही बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। एक्टर ने पत्नी का साथ देते हुए अपने लिए भी भारतीय कपड़े चुने थे, जिनका डिजाइनर लुक उनकी फिट बॉडी पर और इम्प्रेसिव लग रहा था।

राम चरण ने ब्लैक कलर का पजामा पहना था, जो पैंट स्टाइल में स्टिच्ड था। वहीं इसके ऊपर ब्लैक कुर्ता था, जिसके साथ मलमल की ब्लैक जैकेट पेयर की गई थी। इस लुक में ब्लिंग एलिमेंट एक्टर का आई कैची ब्रूच ऐड कर रहा था। इस लुक को राम चरण ने शाइनी ब्लैक शूज और ट्रिम्ड हेयर एंड बीयर्ड के साथ परफेक्ट लुक दिया था।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share