BY: KANIKA SHARMA 727 | 0 | 3 years ago
सगाई होने के बाद अनुज की स्टूडेंट बनीं अनुपमा, क्लासरूम में जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों अनुज-अनुपमा की शादी का फेज चल रहा है। आने वाले एपिसोड में दोनों की सगाई दिखाई जाएगी। सगाई के बाद अनुपमा अनुज की स्टूडेंट बन गई हैं और उनके साथ जमकर डांस कर रही हैं।
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) लगातार हिट लिस्ट में बना हुआ है और इसकी वजह है शो में हो रहे ट्विस्ट। इन दिनों शो में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) यानी अनुज (Anuj Kapadia)-अनुपमा यानी ‘Maan’ की शादी की तैयारियां चल रही है। अब आज के एपिसोड में दिखाया जायेगा अनुज और अनुपमा की सगाई शाह हाउस में होगी। इस दौरान वनराज दोनों को खूब ताना भी मारेगा, लेकिन अनुज-अनुपमा पर इसका कोई असर नहीं होगा और उनकी सगाई धूमधाम से हो जाएगी। लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा अनुज की स्टूडेंट बन गई हैं और उनके साथ क्लासरूम में जमकर डांस कर रही हैं।
अनुपमा बनीं स्टूडेंट
एक्टर गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली के साथ एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में अनुज ब्लैक बोर्ड पर कुछ लिख रहे हैं और पीछे सीट पर अनुपमा बैठी हुई हैं। लेकिन जैसे ही अनुप पीछे घूमते हैं अनुपमा ‘किताबें बहुत से पढ़ी होंगी तुमने…’ गाना गाते हुए उठ जाती है। इसके बाद अनुज उनके पास आते हैं और दोनों साथ में डांस करने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- काफी दिनों के बाद स्कूल और कॉलेज खुल चुके हैं। बता दें, आने वाले एपिसोड में अनुज अनुपमा को डेट पर लेकर जायेगा।
चलती रहती है अनुज-अनुपमा की मस्ती

इसके पहले ‘अनुपमा’ स्टार गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस पीछे फोन में व्यस्त दिख रही थीं और आगे से एक्टर ने अपने साथ उनकी फोटो भी क्लिक कर ली थी। इस बीटीएस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘शॉट्स के बीच में रुपाली गांगुली अपने कीमती फोन के साथ कुछ करती रहती हैं। मैं तो ये मिस्ट्री नहीं सुलझा पाया आप सुलझा सकते हैं क्या!’ इस फोटो को देखकर फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।