BY: NIDHI JANGIR 1K | 0 | 3 years ago
सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं परिवार संग Shah Rukh Khan की Unseen तस्वीरें, फैंस ने कहा- हमारी पठान फैमिली
रुख खान के फैन पेज ने परिवार के साथ किंग खान की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं. पहली फोटो में सभी ब्लैक एंड व्हाइट कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि आगे की तरफ गौरी और आर्यन बैठे हैं और पीछे अबराम, सुहाना और शाहरुख हैं.
शाहरुख खान की ये फैमिली फोटो काफी खूबसूरत लग रही है. सभी एक साथ पोज दे रहे हैं. इसके अलावा एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहरुख, आर्यन और अबरबाम व्हाइट टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. वहीं गौरी और सुहाना ने व्हाइट कलर की मैचिंग आउटफिट पहन रखी है. अब ये सभी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है
शाहरुख और आर्यन का फोटोशूट
फैमिली फोटो के अलावा शाहरुख खान और आर्यन का भी एक फोटोशूट वायरल हो रहा है, जिसे भी फैन पेज द्वारा ही शेयर किया गया है. इस तस्वीर में किंग खान बेटे के कंधे पर हाथ रखे हुए पोज देते दिख रहे हैं. दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं और काफी डैशिंग लग रहे हैं.

जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, देखते ही देखते वायरल हो गईं. अब शाहरुख खान के फैन इसपर खूब प्यार बरसा रहे हैं. उन्हें ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा, “हमारी पठान फैमिली.” एक दूसरे यूजर ने कहा, “SRK का कोई मैच नहीं.” एक और यूजर ने लिखा, “क्या कूल परिवार है.” एक और दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “परफेक्ट फैमिली.”