BY: KANIKA SHARMA 542 | 0 | 4 years ago
इस दुनिया में हर माँ-बाप की एक ख्वाहिश होती है की उनका बेटा पढ़ लिखकर एक अच्छा मुकाम हासिल करें और जब उनका बेटा एक अच्छा मुकाम हासिल कर लेता है तो ख़ुशी का..
इस दुनिया के हर मां बाप की यही ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चे अपने जीवन में कुछ बन जाए और अपने मां बाप का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें। जब भी कोई बेटा या बेटी अपने मां-बाप का नाम रोशन करता है, तो मां-बाप दोनों को ही खुशी होती है लेकिन पिता की खुशी थोड़ी ज्यादा होती है। कुछ ही समय पहले बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे ने भी स्विमिंग में देश का नाम रोशन किया था और आर माधवन ने अपनी खुशी सबके साथ बांटी थी।
कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट हलही में कई राज्यों की बोर्ड के द्वारा घोषित किए गए हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद कई बच्चे टॉपर्स भी रहे है। किसी के विपरीत कई ऐसे भी बच्चे थे जो बहुत मुश्किलों से पढ़ाई करके टॉपर्स रहे हैं। जयपुर के ऑटो रिक्शा चालक की बेटी ने भी राजस्थान बोर्ड में 96% अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया वही हरियाणा के एक कंडक्टर की बेटी ने भी अपने राज्य में टॉप किया। इसी के साथ एक लड़का जिसके माता-पिता नहीं थे वह भी अपने राज्य में टॉपर बना।
बच्चे अपनी मेहनत और लगन से दसवीं और बारहवीं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं और टॉपर्स बन जाते हैं। कुछ बच्चों की कहानियां अखबार तथा न्यूज़ चैनलों के माध्यम से लोगों तक पहुंच पाती है वहीं कुछ बच्चों की कहानियां स्कूल तक ही सीमित रह जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी है जिसकी हम आज बात करने जा रहे हैं। यह कहानी महाराष्ट्र के ऑटो रिक्शा चालक और उसके बेटे की है जो कि हाल ही में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
हालही में LINKEDIN पर विकास अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति ने एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर को शेयर करते हुए विकास ने लिखा कि अकोला महाराष्ट्र के ऑटो चालक ने उनको अपने बच्चे की मार्कशीट दिखाई। ऑटो चालक के बेटे ने कक्षा 12वीं में 600 में से 592 अंक प्राप्त किए थे। जब यह बात ऑटो रिक्शा चालक को बताई तो वह अपनी खुशी पैसेंजर के साथ शेयर करने लगा। इस ख़ुशी भरे मंजर ने हर किसी की आँखें नम कर दी।