BY: NEERU SHEKHAWAT 263K | 1759 | 3 years ago
44 साल बाद रामविलास पासवान की दोनों पत्नियां हुई आमने-सामने, दोनों मां ने मिल कर दिया बेटे चिराग पासवान को आशीर्वाद
बिहार की सत्ता में रामविलास पासवान ऐसे राजनेता के रूप में उभर कर सामने आते थे जिन्हें सत्ता में कौन सी पार्टी है इस बात से कोई भी मतलब नहीं होता था लेकिन अपने कुशल रणनीति की बदौलत हमेशा ही वह एक अच्छा पद पा लेते थे। हालांकि अब तो यह राजनेता इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी पार्टी का उत्तरदायित्व अब उन्हीं के बेटे चिराग पासवान संभाल रहे हैं क्योंकि जब से रामविलास पासवान के अपने भाई ने उनके जाने के बाद पार्टी में अवरोध उत्पन्न किया है उसके बाद से ही चिराग ने अपने कंधों पर इस पार्टी की जिम्मेदारी ले ली है। आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे चिराग पासवान अपने चुनाव के सिलसिले में गांव में पहुंचे हैं जहां पर उनके पिता की पहली पत्नी मौजूद थी और इस तरह से पहली बार 44 सालों में रामविलास पासवान की दोनों पत्नियां आमने सामने आई।

रामविलास पासवान जो अब इस दुनिया में नहीं है उनके बारे में आपको बता दें कि उन्होंने अपने जीवन में दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने राजकुमारी देवी के साथ में की थी जो उनके पैतृक गांव में आज तक निवास करती आई है वहीं दूसरी शादी उन्होंने रीना पासवान के साथ में की थी जिनसे उनका एक बेटा हुआ चिराग पासवान। इन दिनों हाल ही में रामविलास पासवान के बेटे अपने पैतृक गांव में पहुंचे हुए थे जहां पर वह काफी देर तक लोगों से बातचीत करते नजर आए और इस दौरान उनकी मां राजकुमारी देवी से भी उनकी मुलाकात हुई। आइए आपको बताते हैं इस खास मौके पर कैसे राजकुमारी देवी और रीना पासवान एक दूसरे के सामने नजर आए जिसे देखकर लोग आश्चर्य करने लगे।

रामविलास पासवान के सुपुत्र चिराग पासवान हाल फिलहाल में राजनीति के काम से अपने गांव पहुंच चुके हैं जहां पर अपने पिता की पहली पत्नी से उनकी मुलाकात हुई। इस मौके पर वह अपनी मां रीना पासवान को भी साथ में लेकर गए थे और इसी दौरान अपने जीवन में पहली बार राजकुमारी देवी ने रीना पासवान को देखा जो उनके पति की दूसरी पत्नी है। हालांकि इस मौके पर इन दोनों ही महिलाओं ने बहुत खूबसूरत तरीके से एक दूसरे के साथ व्यवहार किया और दोनों ने मिलकर अपने बेटे को चुनावी जीत का आशीर्वाद दिया। जिस किसी ने भी रामविलास पासवान की दोनों पत्नियों को एक साथ देखा तब सभी लोग यह कहते नजर आए चिराग पासवान की वजह से राम विलास पासवान की दोनों पत्नियों का मिलन हो गया जो एक अद्भुत संयोग है।