BY: NIDHI JANGIR 114.6K | 491 | 3 years ago
एक्ट्रेस मोनालिसा ने RRR फिल्म के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ पर किया डांस, वायरल वीडियो।
एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। मोनालिसा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो और फोटोस पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें मोनालिसा ‘नाटू नाटू’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। बहुत लोगों को इनका यह डांस बहुत पसंद आ रहा है। यह डांस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
इस वीडियो में मोनालिसा मेकअप रूम में ‘नाटू नाटू गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैै। वीडियो में आप देख सकते हैं। मोनालिसा येलो कलर की आउटफिट में डांस करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस के डांस स्टेप लोगों को जबरदस्त लग रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता राजमौली की फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू गाने ने ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दियाहै । इसके बाद इस गाने का खुमार भारत से लेकर विदेश तक है। सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी भी इस गाने पर रिल बना रहे हैं।