RJ18-Logo
देसी गर्ल प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी का सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, दुबारा जल्द ही सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनेंगे...-banner
Pooja Sharma Author photo BY: POOJA SHARMA 213 | 0 | 2 years ago

देसी गर्ल प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी का सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, दुबारा जल्द ही सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनेंगे...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनास बेटी मालती के लिए कर रहे हैं बहन या भाई की प्लानिंग! फिर लेंगे सरोगेसी का सहारा....

दोस्तों देसी गर्ल प्रियंका और निक जोनस ने अपनी क्यूट डॉटर मालती मेरी का पहला जन्मदिन मनाया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी अपलोड की। खबरें सामने आ रही है कि दोनों अब सरोगेसी के जरिए दुबारा पैरेंट बनने की प्लानिंग कर रहे हैं।

प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी का इसी साल के शुरुआती दौर में वेलकम किया,दोनों सरोगेसी के माध्यम से पैरेंट बने हैं हाल ही में दोनों ने अपनी बेटी का सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीर है इन्होंने अपनी सोशल अकाउंट पर अपलोड की। फोटो में इन्होंने अपनी बेटी मालती का फेस इमोजी से छुपा दिया। निक और प्रियंका के फैंस को इनकी यह फोटोस बहुत पसंद आ रही है। बेटी मालती पूरे 6 महीने की हो गई है। अब खबरें सामने आ रही है कि दोनों दोबारा पेरेंट्स बनने वाले हैं।

खबरों के अनुसार दोनों फ्यूचर में भी सरोगेसी के जरिए बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। इनके रिलेटिव्स के मुताबिक, इस कपल का कहना है कि दो भाई बहन होनी जरूरी है। दोनों नहीं चाहते कि मालती  को आगे चलकर भाई या बहन की कमी खली इसलिए दोनों फ्यूचर में सरोगेसी के जरिए दोनों पेरेंट्स बनेंगे। कपल जब भी दुबारा पेरेंट्स बनेंगे तो सरोगेसी के माध्यम से बनेंगे।

हमें मिली रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका निक अपना दूसरा बच्चा सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में लाएंगे, अब बस यह देखना है कि दोनों अपना दूसरा बच्चा कब प्लान करेंगे, पहले और दूसरे बच्चे के बीच कितना गैप होगा। वैसे दोनों का मानना है कि बच्चों की उम्र भी ज्यादा फासला नहीं होना चाहिए।
प्रियंका ने हाल ही में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मिलकर अपना 40 वा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस के सारे रिलेटिव एक जगह देखने को मिले। प्रियंका ने अपने बर्थडे में जमकर एंजॉय किया और इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की।

Tags एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनास बेटी मालती बहन भाई प्लानिंग सरोगेसी
Share