BY: NIDHI JANGIR 242 | 0 | 4 years ago
धीरज धुपर और विनी अरोड़ा ने मेटरनिटी फोटोस की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की, दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आए...
दोस्तों आप तो जानते हैं एक्टर धीरज धुपर एक्ट्रेस विनी अरोड़ा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं दोनों ने बच्चे के बर्थ से पहले मेटरनिटी फोटोशूट करवाया है जिसमें विनी अरोड़ा अपनी बेबी बंप को दिखाते हुए नजर आ रही हैं, इनके साथ धीरज धुपर भी पोज देते हुए दिखे। विनी अरोड़ा और धीरज धुपर ने इस फोटोशूट के दौरान रोमांटिक तस्वीरें भी क्लिक करवाई। इस फोटो शूट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है देखें तस्वीरें।
हाल ही में विनी अरोड़ा और धीरज को मेटरनिटी फोटोशूट के दौरान एक साथ कैप्चर किया गया, विनी फोटोशूट के दौरान अपने बेबी बंप दिखाते हुए नजर आई। फोटोशूट के दौरान विनी और धीरज ने एक दूसरे को किस किया, फोटो शूट में दोनों का यह है रोमांटिक अंदाज़ दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।
मेटरनिटी फोटोशूट में विनी ने लाल रंग की ड्रेस जबकि धीरज धुपर ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। दोनों फोटो शूट के दौरान बहुत खुश दिखे। विनी के चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो साफ-साफ दिखाई दे रहा था। विनी अपनी बेबी बंप के साथ अलग-अलग आउटफिट में शानदार पोज देते नजर आई।
पिछले दिन एक्ट्रेस ने अपने सोशल अकाउंट पर फ्रेंडशिप डे के अवसर पर अपने दोस्तों के साथ अपनी पुरानी यादों को शेयर किया। धीरज धुपर और विनी अरोड़ा 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे, साल 2022 में इस जोड़ी ने अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों को अपने बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार है।
विनी ने 31 जुलाई को अपनी इंस्टा अकाउंट पर कुछ फोटोस पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने दोस्तों एक्ट्रेस शाइनी दोषी, रिद्धि डोगरा, फलकनाज आदि के साथ दिखे। विनी ने कैप्शन में लिखा-माय ब्यूटीज, माय पिलर्स, माय स्पॉटर्स, माय चीयरलीडर, माय गूगल, माय डीयर्स आपको हैप्पी फ्रेंडशिप डे। विनी अपने फ्रेंड्स के लिए अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करती रहती है, इन्होंने 30 जुलाई को अपने मेटरनिटी फोटोशूट की दो तस्वीरें शेयर की,पहली तस्वीर में यह अपने पति धीरज दुबे को किस कर रही है दूसरी तस्वीर में अपने बेबी बंप को पकड़े हुए हैं।