RJ18-Logo
दयाबेन और जेठालाल को मिस कर रहे हैं दर्शक .! देखिए उनके कुछ आनन्दित करने वाले पल..-banner
Neeru Shekhawat Author photo BY: NEERU SHEKHAWAT 312 | 0 | 2 years ago

दयाबेन और जेठालाल को मिस कर रहे हैं दर्शक .! देखिए उनके कुछ आनन्दित करने वाले पल..

फैंस जानना चाहते हैं आखिरकार दयाबेन की शो में वापसी क्यों नहीं हो रही है तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का पूरा सच

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो जुलाई 2008 में पहली बार टीवी पर दिखाया गया था इस शो के 13 साल के बाद भी यह लगातार अपनी पापुलैरिटी को बनाए रखे हुए हैं। शो के मेन लीड जेठालाल और दया बेन थे जिनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती थी।

इस शो में दया भाभी की मासूमियत और नटखट पन्ना सब को बहुत पसंद आता था। दया भाभी थोड़े समय के लिए ही इस शो में रही बाद में अपनी प्रेग्नेंसी के चलते इन्होंने शो से ब्रेक ले लिया। अब  न तो शो के मेकर्स और ना ही दिशा वकानी बता रही है कि शो में वह कब आएंगी। आज हम आपको दया बहन और जेठालाल के बीच की ‌ खट्टी मीठी नोकझोंक आपको दिखाने वाले हैं।

आप सभी दया भाभी के कैरेक्टर को काफी मिस करते होंगे तो हम आपको आज जेठालाल और दया बेन की क्यूट केमिस्ट्री आप को दिखाने वाले हैं। यह लम्हा देखकर आप शो के पुराने दिनों में चले जाएंगे। आपको बता दें कि पहले वीडियो में दया भाभी जेठालाल को एक डरावनी कहानी सुनाती है जो काफी मजेदार होती है।

दूसरी वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि जेठालाल और दया भाभी अपने रूम में रोमांटिक गाना गा रहे हैं और साथ में डांस भी कर रहे हैं। वीडियो काफी मजेदार है। दोनों का फनी मोमेंट्स देखकर फैंस भी हंसी के ठहाके लगा रहे होंगे।

2018 में दया भाभी ने इस शो से ब्रेक लिया था क्योंकि इस समय वह प्रेग्नेंट थी और अपने आने वाले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार थी। 2015 में दिशा वकानी ने मयूर पांड्या से मुंबई में शादी की। शादी में इनके रिलेटिव्स और फैमिली फ्रेंड्स वे टीवी इंडस्ट्री के बहुत से सिलेब्रिटीज आए। तारक मेहता की पूरी टीम भी शादी के मौके पर पहुंची।

Tags दयाबेन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा जुलाई 2008
Share