BY: KANIKA SHARMA 204 | 0 | 3 years ago
Honda की नई 100cc बाइक खरीदने से पहले जानें इसकी खास खूबियां
2023 होंडा शाइन 100 सीसी (2023 Honda Shine 100cc) बाइक को अभी हाल ही में कंपनी ने भारतीय टू व्हीलर बाजार में उतारा है। इस बाइक को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और इसे खरीदना भी चाह रहे हैं। अगर आप भी कंपनी की इस नई 100 सीसी बाइक को खरीदना चाहते हैं। तो यह रिपोर्ट आपके लिए बहुत काम की है। इस बाइक को खरीदने से पहले आपको जो जरूरी बातें पता होनी चाहिएं। वो सभी बातें आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको देंगे।
होंडा ने अपनी इस नई 100 सीसी बाइक को बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया है। इससे पहले कंपनी की जो टू व्हीलर्स बाजार में आती थी। उनकी कीमत ज्यादा होती थी। लेकिन अपनी इस नई बाइक की कीमत कंपनी ने काफी कम रखी है। आपको बता दें कि देश के बाजार में इस बाइक को 64,900 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लांच किया गया है। ऑन रोड इस बाइक की कीमत 75,000 रुपये पर पहुँच जाती है।

इस नई बाइक में फ्यूल इंजेक्टेड और एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित 100 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन लगाया गया है। यह ज्यादा पावर जेनरेट करने में सक्षम है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों व्हील में आपको ड्रम ब्रेक मिलता है। इसे कंपनी ने कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ जोड़ा है। वहीं बेहतर सस्पेंशन के लिए इस बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोकर्स और रियर में स्प्रिंग बेस्ड शॉक अब्सॉर्बेर दिया गया है।
इस बाइक में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अलॉय व्हील, बड़ी सीट, के साथ ही चार कलर ऑप्शन्स देखने को मिल जाते हैं। भारतीय बाजार में लांच होने के बाद इसका मुकाबला हीरो स्प्लेंडर प्लस, हीरो एचएफ डीलक्स जैसी बाइक्स के साथ होता है। ये सभी इस बाइक की खूबियां थी। अब इसकी कमी के बारे में भी जान लीजिए।
कंपनी ने अपनी इस बाइक के लुक पर ज्यादा काम नही किया है। जैसा कि इसका नाम शाइन है। ऐसे में इसे होंडा शाइन 125 के जैसा ही लुक दिया जाना चाहिए था। लेकिन कंपनी ने इसे CD110 और लिवो 110 की तरह ही डिज़ाइन किया है। जोकि अब बंद हो गई हैं।
इसका फ्यूल टैंक इसकी सीट से भी ज्यादा पतला लगता है। वैसे तो बाइक्स की फ्यूल टैंक उसकी लुक को इम्प्रूव कर देती हैं। लेकिन इस बाइक के मामले में यह उल्टा है। कंपनी ने इसके फ्यूल टैंक को इतना पतला बनाया है की यह उतना आकर्षक नहीं लगता है।