RJ18-Logo
करीना कपूर के लाडले तैमूर ने 6 साल की उम्र में ही दिखाए अपने एब्स, करीना ने जमकर की अपने बेटे की तारीफ-banner
Neeru Shekhawat Author photo BY: NEERU SHEKHAWAT 9.8K | 12 | 1 year ago

करीना कपूर के लाडले तैमूर ने 6 साल की उम्र में ही दिखाए अपने एब्स, करीना ने जमकर की अपने बेटे की तारीफ

करीना कपूर के लाडले तैमूर ने 6 साल की उम्र में ही दिखाए अपने एब्स, करीना ने जमकर की अपने बेटे की तारीफ

करीना कपूर बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने साल 2023 में अभी तक तो किसी फिल्म में अपनी दस्तक नहीं दी है लेकिन उसके बाद भी हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर अपनी वायरल हो रही तस्वीरों की वजह से यह खूबसूरत अभिनेत्री चर्चाओं में आ जाती है। आपको बता दें कि जब करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान का हाथ थामा है उसके बाद से ही लगातार चर्चा में रहती है और उसके बाद करीना ने अपने बेटे तैमूर को जन्म दिया था जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर की वजह से खूब चर्चा में है। आइए आपको बताते हैं करीना कपूर ने हाल ही में अपने तैमूर की वह कौन सी तस्वीर दिखाई है जिसे देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

करीना कपूर ने दिखाई अपने बेटे तैमूर की झलक

करीना कपूर से ज्यादा सुर्खियां पिछले कुछ समय में उनके बेटे तैमूर ने बटोरी है क्योंकि आपको बता दें कि तैमूर की मासूमियत लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है और हाल फिलहाल में लगातार तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुद करीना कपूर डालती रहती है और हाल ही में उन्होंने जो तैमूर की तस्वीर दिखाई है उसमें तैमूर अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस तस्वीर में बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में अपने सिक्स पैक को दिखा रहे हैं जिसे देखकर करीना यह कह रही है कि तैमूर भी अब इब्राहिम की तरह अपने बॉडी को बना रहा है। आइए आपको बताते हैं तैमूर की इस खूबसूरत तस्वीर को देखने के बाद कैसे सभी लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

करीना के लाडले ने जीत लिया सब का दिल

सोशल मीडिया पर जब कभी भी करीना कपूर के बेटे तैमूर की झलक लोगों को देखने को मिलती है तब सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आते हैं और हाल ही में उसका नजारा एक बार फिर से तब देखने को मिला जब तैमूर अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ में नजर आ रहे थे और इस दौरान इन दोनों की जोड़ी की तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि खुद करीना कपूर ने शेयर की और यह लिखा कि तैमूर भी अब अपने एब्स को बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहा है। तैमूर के इस खूबसूरत अंदाज को देखकर सभी लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि वाकई में तैमूर अगर लगातार इसी तरह की मेहनत करने लगा तब वह आने वाले समय में बॉलीवुड का सुपरस्टार बन जाएगा और ऐसा कह कर सभी लोग उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share