RJ18-Logo
करोड़ो की दौलत होने के बाद भी धोनी जीते है साधारण जीवन,, अभीतक नहीं बदला अपने पुराने नाई को कटवाते है उसीसे बाल....-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 346 | 0 | 1 year ago

करोड़ो की दौलत होने के बाद भी धोनी जीते है साधारण जीवन,, अभीतक नहीं बदला अपने पुराने नाई को कटवाते है उसीसे बाल....

करोड़ो की दौलत होने के बाद भी धोनी जीते है,साधारण जीवन…

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, खिलाड़ी और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी को आप बखूबी जानते होंगे. एम एस धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया है. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं.

करोड़ो की दौलत होने के बाद भी धोनी जीते है साधारण जीवन,, अभीतक नहीं बदला अपने पुराने नाई को कटवाते है उसीसे बाल....-image-6432593f00501
Google search

महेंद्र सिंह धोनी के खेल जुड़ी जानकारी के बारे में तो आप अक्सर पढ़ते ही रहते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है कि धोनी के कितने भाई बहन थे? और फिल्म ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में जो दिखाया गया वो ठीक था या नहीं? लोग अपने पसंदीदा क्रिकेट के पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं.

करोड़ो की दौलत होने के बाद भी धोनी जीते है साधारण जीवन,, अभीतक नहीं बदला अपने पुराने नाई को कटवाते है उसीसे बाल....-image-6432593f00501
Google search

टीम इंडिया के कैप्टन रहे महेन्द्र सिंह धोनी 41 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई, 1981 को रांची में जन्मे धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो नाम कमाया, वो हर एक क्रिकेटर का सपना होता है। हालांकि, आम इंसान से दुनिया का जाना-माना क्रिकेटर बनने तक का सफर धोनी के लिए आसान नहीं रहा। इसमें उनके मां-बाप से कहीं ज्यादा बहन जयंती ने मदद की। धोनी पर बनी फिल्म में भी उनकी बहन के बारे में बताया गया है।
धोनी अपने परिवार के साथ गुजारते हैं ज्यादातर समय

 

अंतरराष्ट्री. क्रिकेटके कई खिलाड़ियों के बारे में यह देखा जाता है कि यह खिलाड़ी हमेशा इधर-उधर घूमने चले जाते हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

करोड़ो की दौलत होने के बाद भी धोनी जीते है साधारण जीवन,, अभीतक नहीं बदला अपने पुराने नाई को कटवाते है उसीसे बाल....-image-6432593f00501
Google search

धोनी किसी भी तरह की सुर्खियों में नही रहना चाहते हैं और वह अपने परिवार के साथ सादा जीवन जीने में यकीन रखते हैं धोनी को गाड़ियों का बहुत शौक है यह बात सभी को पता है और इसी वजह से जब भी वह कही जाते हैं तो अपने गाड़ी में खुद वह अपने परिवार के साथ जाते हैं जिससे उनके सादे जीवन का परिचय पता चलता है.

 

धोनी के पापा : पान सिंह

महेन्द्र सिंह धोनी किसी रईस परिवार में पैदा नहीं हुए। उनका जन्म रांची के एक साधारण से परिवार में हुआ। धोनी के पापा का नाम पान सिंह है। धोनी के पिता पान सिंह मूलत: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। हालांकि, 1964 में वो रांची में बस गए। पान सिंह MECON कंपनी में काम करते थे। यहां वो शुरुआत में पंप ऑपरेटर थे और रांची की दोरंदा कॉलोनी में रहते थे।

करोड़ो की दौलत होने के बाद भी धोनी जीते है साधारण जीवन,, अभीतक नहीं बदला अपने पुराने नाई को कटवाते है उसीसे बाल....-image-6432593f00501
Google serarch

धोनी की मम्मी : देवकी देवी

माही की मम्मी का नाम देवकी देवी है। वो हाउस वाइफ हैं और उनका ज्यादातर समय बच्चों की परवरिश और पूजा-पाठ में ही बीता। क्रिकेट की तो उन्हें जरा भी समझ नहीं थी। हालांकि, बेटे को खेलते देख धीरे-धीरे उन्हें भी इसमें इंटरेस्ट जगा।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share