BY: KANIKA SHARMA 306 | 0 | 3 years ago
KGF 3 Vs Jawan : यश KGF 3 शाह रुख खान Jawan पर पड़ेगी भारी फैंस ने बताया कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का किंग
शाह रुख खान साउथ की सबसे बोल्ड सुपरस्टार नयनतारा के साथ अपनी अपकमिंग धमाकेदार रिलीज ‘जवान’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दूसरी तरफ यश स्टारर केजीएफ 3 की भी रिलीज होने की चर्चा चल रही है। खबर है कि बॉक्स ऑफिस पर जवान और केजीएफ 3 की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। फैंस ने तो पहले ही कह दिया है कि अगर ये टक्कर हुई तो यश के सामने कोई टिक नहीं पाएगा।
आपको याद दिला दें कि केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 दोनों ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पिछले साल के सबसे बड़े स्टार जश ही थे। यहां तक की करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ 7 में गेस्ट बनकर आए शाहिद कपूर ने भी माना था कि बॉक्स ऑफिस के असली किंग जश ही हैं। ‘रॉकी भाई’ से जो भी टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा।
वहीं शाह रुख खान के बारे में बात करें तो वो,पठान की रिलीज के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस के किंग साबित हुए। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की और फिर भी यश स्टारर केजीएफ 2 को हराने में असफल रही और यह दर्शाता है कि दक्षिण के सितारे अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं।