RJ18-Logo
क्या सच में प्रभास और कृति सेनन करने जा रहे हैं सगाई?-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 214 | 0 | 1 year ago

क्या सच में प्रभास और कृति सेनन करने जा रहे हैं सगाई?

क्या सच में प्रभास और कृति सेनन करने जा रहे हैं सगाई?

पिछले दिनों प्रभास और कृति सेनन की सगाई की खबरें सुर्खियों में थीं चर्चा थी कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को मुकाम पर पहुचाने जा रहे हैं. दोनो शादी करने जा रहे हैं. हलाकिं अब अभिनेता प्रभास की टीम ने कृति के साथ उनके रिश्ते का सच बताया हैं.

अभिनेत्री कृति सेनन ने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में पहचान बना ली थी. आज एक्ट्रेस के लाखों फैंस है. कृति का जन्म दिल्ली में हुआ 32 वर्षीय अभनेत्री कृति सेनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी एक खास पहचान बना ली.

Google search

कीर्ति सनोन का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता राहुल सनोन एक चार्टर्ड एकाउंटेंट और उनकी मां एक फिजिक्स की प्रोफ़ेसर है। उनकी बहन नूपुर भी एक्ट्रेस है।

 

हाल ही में ऐसी खबरें सुर्खियों में रही थी कि प्रभास और कृति सेनन की सगाई होनेवाली थी। कृति प्रभास के साथ पहली बार फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आनेवाली हैं। पिछले दिनों तेज हवा उड़ी थी कि प्रभास और कियारा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इसी के साथ चर्चा तेज हो गई थी कि अब दोनों अपने इस रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं।

Google search

इतना ही नहीं फिल्म क्रिटिक्स ने भी ट्वीट कर दिया था, जिससे दोनों की सगाई की अफवाह को और हवा मिल गई। उन्होंने दावा किया था कि दोनों मालदीव में सगाई करने जा रहे हैं। अब प्रभास और कृति के रिलेशनशिप को लेकर उठी इन्हीं अफवाहों पर प्रभास की टीम ने चुप्पी तोड़ी है।

इन अफवाहों को गलत बताते हुए प्रभास की टीम ने कहा है कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं और दोनों की सगाई की खबरें झूठी हैं। प्रभास के एक क्लोज़ फ्रेंड ने अपने बयान में कहा है, ‘प्रभास और कृति सेनन बस फ्रेंड हैं। दोनों की सगाई की जो खबरें आ रही हैं वो गलत हैं।’

कृति सेनन ने 2014 की फिल्म हिरोपंती में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने बरेली की बर्फी, लुक्का चुप्पी, दिलवाले, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में काम किया।

कृति अपने परिवार से बेहद करीब है और अक्सर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता राहुल सैनोन को बर्थडे विश करने के लिए एक वीडियो शेयर किया था से लोगों ने खूब पसंद किया।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share