BY: NIDHI JANGIR 500 | 2 | 3 years ago
मालदीव में पत्नी उपासना के साथ छुट्टियां एंजॉय करते दिखे साउथ सुपरस्टार रामचरण। जल्द बनने वाले हैं पिता।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रामचरण के पूरे देश भर में फैंस है। वे अक्सर उनकी प्राइवेट लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि एक्टर अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट ही रखते हैं। लेकिन कभी कभी वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। हाल ही में रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ मालदीव में वेकेशन इंजॉय करने की तस्वीरें शेयर की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर।
एक्टर राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज को शेयर किया है और एक ब्लू कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। साथ ही अगर आप पहली तस्वीर में देखेंगे तो राम चरण और उपासना बोट में बैठे हुए नजर आ रहे है। वहीं, दूसरी फोटो में राम चरण पिल्लर के सहारे खड़े हुए स्टाइलिश अंदाज में दिख रहे हैं। बताते चलें कि बीते साल उपासना और राम चरण ने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। वहीं, राम चरण के पिता चिरंजीवी ने बीते साल दिसंबर में उपासन की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी।

जल्द पिता बनने वाले हैं राम चरण।
बता दें कि रामचरण का सलमान खान की “किसी का भाई किसी की जान” फिल्म में कैमियो अपीरियंस भी है। काम से ब्रेक लेकर अब अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। जल्द उपासना और राम चरण ने पिछले साल अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। दिसंबर 2022 में राम चरण के पिता और वेटरन एक्टर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर उपासना की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। हाल ही में दोनों ने बेबी शॉवर पार्टी ऑर्गनाइज की थी।