BY: KANIKA SHARMA 2.1K | 25 | 3 years ago
प्रीति जिंटा शादी के बाद रहती है अमेरिका के इस राजमहल जैसे घर में, पति के साथ जी रही है खुशहाल जिंदगी
बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी नामी अभिनेत्रियां रह चुकी है जिन्होंने किसी फिल्मी सितारे के साथ शादी ना करके बड़े बिजनेसमैन का हाथ थामा है और कुछ उन्ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में प्रीति जिंटा का नाम शामिल होता है जो इन दिनों पंजाब किंग्स का समर्थन करने के लिए मैदान में लगातार नजर आ रही है। प्रीति जिंटा ने कुछ साल पहले ही अमेरिकी मूल के जेने गुडइनफ के साथ में शादी की थी और उनके साथ में ही प्रीति अमेरिका में रहने लगी है और बहुत कम मौको पर वह भारत में आती हुई नजर आती है। आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे प्रीती जिंटा के अमेरिका स्थित घर की खूबसूरत झलक सामने आ गई है जिसे देखते ही सभी लोग जमकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक प्रीति जिंटा हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत अदाओं के अलावा अपनी आलीशान जिंदगी की वजह से चर्चा में आ गई है। जिस किसी ने भी प्रीति जिंटा के अमेरिका स्थित घर को देखा है तब सभी लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं क्योंकि आपको बता दें कि 4 मंजिला इस इमारत में स्विमिंग पूल से लेकर जिम तक मौजूद है जिसमें प्रीति जिंटा खुद को फिट रखने के लिए खूब पसीना बहाती हुई नजर आती है। यही नहीं अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रीति जिंटा ने अलग से प्लेइंग रूम बनवा रखा है जो भी बेहद शानदार है। आइए आपको बताते हैं प्रीति जिंटा के इस आलीशान बंगले में और वह कौन सी विशेष बाते हैं जो इसे बेहद खास बना रही है।

प्रीति जिंटा ने जब किसी बॉलीवुड के कलाकार के साथ शादी ना करके अमेरिका के जाने-माने बिजनेसमैन के साथ में शादी की थी तब किसी को भी इसके पीछे की वजह पता नहीं चली थी लेकिन हाल ही में जिस किसी की भी नजर उनके आलीशान बंगले के ऊपर गई है तब सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि प्रीति अब शादी के बाद बहुत ही आलीशान जिंदगी जी रही है। हर किसी का इस मौके पर यही कहना है कि प्रीति ने जेने गुडइनफ के साथ शादी करके बिलकुल सही फैसला किया है क्योंकि उनके बंगले में उन्हें किसी प्रकार का कोई काम नहीं करना पड़ता है और उनकी खिदमत के लिए हमेशा 50 नौकर आगे पीछे लगे रहते हैं और प्रीति जिंटा अपने घर में बिल्कुल राजकुमारियों वाली जिंदगी जीती नजर आती है जिसकी तस्वीरें हाल ही में अब सबके सामने आई है और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।