RJ18-Logo
Priyanka Chopra Daughter Photos : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बेटी मालती की खूबसूरत तस्वीरें, बेटी की क्यूटनेस पर लोग हार बैठे अपना दिल….-banner
Kanika Sharma Author photo BY: KANIKA SHARMA 3.3K | 16 | 1 year ago

Priyanka Chopra Daughter Photos : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बेटी मालती की खूबसूरत तस्वीरें, बेटी की क्यूटनेस पर लोग हार बैठे अपना दिल….

Priyanka Chopra Daughter Photos : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बेटी मालती की खूबसूरत तस्वीरें, बेटी की क्यूटनेस पर लोग हार बैठे अपना दिल….

Priyanka Chopra Daughter Photos  : प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी(Malati Mary)  भी चर्चा में रहती हैं। मालती भले ही अभी काफी छोटी हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। मालती के पैदा होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तस्वीरें देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

अब तक मालती की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) पर मालती की कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें मालती बेहद प्यारी लग रही हैं. प्रियंका ने ये तस्वीरें ईस्टर के मौके पर शेयर की हैं।

मैचिंग आउटफिट में नजर आईं मां-बेटी….

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी (Priyanka Chopra Daughter) की पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली फोटो में मालती व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका भी पीछे हैं। दूसरी फोटो मिरर सेल्फी की है, जिसमें मां-बेटी दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। बाकी तस्वीरों में मालती को खेलते देखा जा सकता है।


तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “ईस्टर संडे।” मालती की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनका क्यूट अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है.

लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं…..

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। वह वहां छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं. बीते दिन उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंदन से बेडरूम का नजारा दिखाते हुए एक फोटो पोस्ट की थी. प्रियंका के साथ उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा भी लंदन ट्रिप पर हैं। बता दें, प्रियंका कुछ समय पहले ही अमेरिका से भारत आई हैं। उसने कुछ समय भारत में बिताया और फिर अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लंदन चली गई।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share