BY: KANIKA SHARMA 549 | 0 | 4 years ago
सुहाना खान को हाल ही में मुंबई में देखा गया। जहां लोगों ने पैपराजी को नजरअंदाज करने के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं उनके मेकअप पर भी लोगों ने मजाक बनाय
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. फोटोग्राफर्स को इग्नोर करने की वजह से लोग उन्हें काफी कुछ बातें भी सुना रहे हैं।
दरअसल में सुहाना खान मंगलवार को मुंबई के एक इलाके में अपने किसी काम से गई थीं। इस दौरान वहां पैपराजी को देखकर वह उनके लिए फोटों देने के लिए नहीं रुकीं। पैपराजी ने उन्हें तस्वीरें लेने और उसे बस एक पोज़ लेने का आग्रह करते रहे लेकिन सुहाना उन्हें इग्नोर करके वहां से चली जाती है। वीडियो में एक शख्स यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि "सुहाना जी, अब रूको। अभी आपकी फिल्म आ रही है, फिर टेंशन क्या है? हमारा चेहरा याद रखना और हम रोज आपको मिलेंगे।" हालांकि, सुहाना ने पैपराजी के किसी भी अनुरोध का जवाब नहीं दिया और चुपचाप वहां से चलती बनी।
सुहाना खान का ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर अपलोड हुआ जमकर वायरल हो गया। यूजर्स ने उन्हें बेहद खराब बताया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''कितना अहंकारी है ये.'' एक अन्य ने लिखा, "हमेशा एटीट्यूड में।" अन्य टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट यहां देखें।
जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म "द आर्चीज" का पहला चरण सुहाना खान ने हालही में पूरा किया है, जिसे ऊटी में शूट किया गया था। सुहाना खान के साथ, इस फिल्म में श्रीदेवी-बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपने अभिनय की शुरुआत कर रही है। यह फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।