BY: NIDHI JANGIR 352 | 0 | 3 years ago
टीचर को चढ़ा डांस का बुखार, स्टूडेंट के साथ मिलकर लगाई जोरदार ठुमका, वीडियो हुआ वायरल
जैसा कि आप सभी जानते हैं आजकल सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो बनाने का ट्रेंड चल रहा है, शॉर्ट वीडियो बनाने का क्रेज लोगों के जहन में बढ़ता ही जा रहा है, डांस मनोरंजन का एक अच्छा जरिया है इसलिए ज्यादातर लोग डांस वीडियो बनाना और डांस वीडियो देखना पसंद करते हैं,
शॉर्ट वीडियो बनाने का भूत लोगों पर इस कदर चढ़ गया है कि लोग कहीं भी किसी भी वक्त वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं, आजकल के बच्चे तो अपने क्लास रूम में टीचरों के साथ भी वीडियो बनाकर शेयर कर देते हैं, आज के इस वीडियो में दो स्टूडेंट्स अपने टीचर के साथ मिलकर साउथ के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्लासरूम में टीचर और स्टूडेंट का डांस हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टीचर खाली क्लासरूम में अपने दो स्टूडंट के साथ मिलकर साउथ के गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टीचर खाली क्लासरूम में अपने दो स्टूडंट के साथ मिलकर साउथ के गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है।
इस वीडियो में टीचर सफेद रंग की साड़ी पहनकर जोरदार ठुमके लगा रही है, वही दोनों स्टूडेंट अपने स्कूल ड्रेस में टीचर के अगल-बगल खड़े होकर एक से बढ़कर एक डांस स्टेप कर रहे हैं, तीनों एक साथ मिलकर अपने बेहतरीन डांस से लोगों का दिल जीत लिए हैं, एक टीचर को अपने स्टूडेंट के साथ क्लास रूम में इस तरह से डांस करते देख कुछ लोग पॉजिटिव तथा कुछ लोग नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं,
कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और कुछ लोग इस वीडियो का खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं, दीवार पर लगे एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो को देख लोगों का कहना है कि जब आइटम सॉन्ग पर डांस ही करना है तो स्कूल के दीवार पर एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो क्यों लगाई?