BY: NEERU SHEKHAWAT 754 | 0 | 3 years ago
विराट कोहली ने IPL से समय निकालकर बेटी संग पूल में की मस्ती शेयर की खूबसूरत तस्वीर
IPL 2023 की शुरुआत हो चुकी है और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर से अपने मैच में व्यस्त हो गए हैं। हालांकि इस बीच भी किंग ऑफ क्रिकेट विराट कोहली इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि उन्हें जब भी अपने मैच से समय मिले, उस समय को वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ बिताए।

हाल ही में अपनी बिजी शेड्यूल से समय निकालकर विराट कोहली अपने परिवार संग एक अच्छा समय बिताते हुए नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी वामिका के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

विराट कोहली ने हाल ही में अपनी बेटी वामिका संग इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही क्यूट फोटो शेयर की है। जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस फोटो में विराट कोहली अपनी लाडली वामिका के साथ स्विमिंग पूल पर बैठे हुए हैं।

इस दौरान विराट ने व्हाइट रंग की कैप लगाई हुई है, तो वहीं चोटी बांधे नन्हीं वामिका सी-ग्रीन और पिंक रंग के स्विम सूट में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया।

कुछ ही देर पहले पोस्ट की गई विराट और वामिका की फोटो को अब तक तीन लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस लगातार इस पर प्यार बरसा रहे हैं।

किंग कोहली ने अन्य फोटो की तरह इस फोटो में भी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक फैन ने उनकी फोटो पर कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘पिता और बेटी की सबसे प्यारी जोड़ी, इस फोटो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किंग अपनी प्रिंसेस के साथ’।

अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये आज की सबसे बेस्ट पिक्चर है’। आपको बता दें कि इससे पहले बेंगलुरु मैच के दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति को चीयर करते हुए नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटी वामिका को मीडिया लाइमलाइट से हमेशा दूर ही रखते हैं। वह जब वामिका की फोटो भी शेयर करते हैं, तो इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि फोटोज में उनकी बेटी का चेहरा ना दिखे।