RJ18-Logo
विराट कोहली पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का भूत, ‘ऊं अंटावा’ गाने पर किया धुआंधार डांस-banner
Kanika Sharma Author photo BY: KANIKA SHARMA 61.2K | 295 | 3 years ago

विराट कोहली पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का भूत, ‘ऊं अंटावा’ गाने पर किया धुआंधार डांस

विराट कोहली पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का भूत, ‘ऊं अंटावा’ गाने पर किया धुआंधार डांस

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हिंदुस्तान के चर्चित खिलाड़ी हैं। जब वो बल्ला उठाते हैं तब तो रिकॉर्ड तोड़ते ही हैं लेकिन खेल से परे जब भी वो कुछ करते हैं तो खबरें बन जाती हैं। अब खेल से पहले विराट कोहली ने जब डांस किया तो फिर हंगामा तो होना ही था। विराट कोहली का ये अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। उनका डांस वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें वो ‘ऊ अंटावा’ गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। कोहली का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग इस डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। विराट पर पर भी ‘पुष्पा मूवी’ का खुमार चढ़ गया है।

विराट कोहली पर चढ़ा पुष्पा का खुमार

विराट कोहली की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें विराट अल्लू अर्जुन की पुष्पा के ओ अंटावा गाने पर अनूठे अंदाज में झूमते दिख रहे हैं। काला कुर्ता और क्रीम कलर का पाजामा पहने हुए नजर आ रहे विराट कोहली इन वीडियो में काफी हैंडसम तो लग ही रहे हैं लेकिन ज्यादा मजेदार है उनका डांस। इस वीडियो में वो दूसरे खिलाड़ियों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो इसे वायरल होते देर नहीं लगी।

मैक्सवेल की शादी में विराट का डांस

दरअससल, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारतीय मूल की विन्नी रमन के साथ शादी रचाई है। शादी में परिवार के लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, अब मैक्सवेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपनी शादी की पार्टी दी। इस पार्टी में आरसीबी के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। पार्टी में विराट कोहली भी पहुंचे थे। खिलाड़ियों ने डीजे फ्लोर पर ‘ऊ अंटावा’ गाने पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं, विराट कोहली के डांस मूव्स को देखकर लोग दंग रह गए। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘filmfare’ ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक एक लाख 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share