RJ18-Logo
प्रियंका चोपड़ा ने फिर दिखाया बोल्ड अंदाज, बीच पर पति निक जोनस को किस करती नजर आईं-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 549 | 0 | 2 years ago

प्रियंका चोपड़ा ने फिर दिखाया बोल्ड अंदाज, बीच पर पति निक जोनस को किस करती नजर आईं

हॉलीवुड अभिनेता पति निक जोनस साथ विकेशन पर हैं। प्रतिभाशाली और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पति निक संग एन्जॉय करते हुए दिखी तस्वीरों में

New Delhi: खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अभिनेता पति निक जोनास के साथ छुट्टी पर हैं। जिनकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं. ये दोनों फैन्स की फेवरेट जोड़ी हैं. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. एक्ट्रेस एक बार फिर अपने यथेष्ट (handsome) पति पर खूब प्यार बरसाती नजर आ रही हैं.

छुट्टी पर आइसलैंड पहुंचे कपल

प्रियंका चोपड़ा ओर निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। साथ ही प्रियंका किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी और निक की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर सांझा की हैं. जहां वह अपने पति से प्यार करती नजर आ रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पहली तस्वीर में प्रियंका निक को किस करते नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों जहाज पर दिखाई दे रहे हैं. अभिनेत्री ने मोनोकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें सांझा की है, वहीं प्रियंका को नारियल पानी पीते हुए और स्विमिंग करते भी तस्वीरों में देखा जा सकता है. उन्होंने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में खुद को आइसलैंड गर्ल कहा है।

फैंस को पसंद आ रहा है निक का रोमांटिक अंदाज

फैंस दोनों के इस प्यार भरे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों की तस्वीरें और वीडियो इन्टरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. प्रियंका के बोल्ड और हॉट लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस ही नहीं Bollywood सितारे भी इस कपल की तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर उनके फ्रेंड्स और बॉलीवुड स्टार रणबीर सिंह ने भी कमेंट किया है। बॉलीवुड अभिनेता ने कमेंट में दिल का और बुरी नजर वाले इमोजी शेयर किया है.

इन फिल्मों में नजर आयेंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के पास फिल्मों की भरमार है। उनके पास करने के लिए हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों की फिल्में हैं। जहां वह Bollywood फिल्म 'जी ले जरा' और कल्पना चावला की आने वाली बायोपिक में दिखेंगी, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म 'सिंड्रेला' में भी नजर आएंगी।

Tags प्रियंका चोपड़ा ने फिर दिखाया बोल्ड अंदाज बीच पर पति निक जोनस को किस करती नजर आईं Bollywood Viral24 viral
Share