BY: NEERU SHEKHAWAT 241 | 0 | 4 years ago
यूपी- टॉयलेट के गड्ढे की खुदाई के दोरान मजदूरों के हाथ लगे 133 वर्ष पुराने सोने के सिक्के
धरती वर्षों से अपने अंदर कई राज को छुपा कर रखती है इसी वजह से जब भी कोई खुदाई की जाती है तो कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है इस बार की खुदाई के दौरान सिक्के मिले हैं जो ब्रिटिशर्स की बादशाहत की कहानी बता रहे है।
उत्खनन के दौरान मिले सोने के सिक्के
यह मामला यूपी के जौनपुर के मछली शहर की है।जहां मजदूरों को टॉयलेट पिट्स के दौरान तांबे का लोटा मिला,कहा जा रहा है कि लोटे में सोने के सिक्के मिले,खबरों की माने तो मंगलवार को यह सिक्के मिले थे जब यह सोने के सिक्कों का लोटा मजदूरों को मिला तो उन्होंने यह खबर अपने परिवार वालों को दी, परिवार के लोगों ने कहा इस बारे में किसी को भी नहीं बताए, लेकिन 16 जुलाई को यह पुलिस के हाथ लग ही गई।
ब्रिटिश हुकूमत के समय के सिक्के
इसके बाद पुलिस ने सिक्कों को अपनी हिरासत में ले लिया यह सिक्के 1889-1912 के समय के बताए जा रहे हैं। यह सिक्के ब्रिटिश हुकूमत की कहानी बयां कर रहे हैं। खबरों की माने तो मजदूर इस घटना के बाद फरार हो गए अब पुलिस उनको ढूंढने में लगी है। मछली शहर के कजियाना मोहल्ले के रहने वाले नूरजहां और इमाम अली राइनी के घर में सोने के सिक्कों वाला तांबे का लोटा मिला, यह लोटा उस वक्त मिला जब मजदूर शौचालय बनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे, जब उन्हें सोने के सिक्कों का भरा लोटा मिला तो, मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया और वहां से काम छोड़ कर चले गए।
पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए सोने के सिक्के
सोने के सिक्के मिलने के बाद मजदूरों के मन में लालच इसके लिए वह उसी जगह फिर से खुदाई करने लगे, इसी बीच किसी मजदूर ने उनके बेटे को सोने के सिक्कों के बारे में पता चला। बुधवार की शाम इस घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई जिसके बाद पुलिस उस जगह पहुंची और मजदूरों से पूछताछ की तो उन्होंने इस बात से उन्होंने साफ साफ मना कर दिया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो मजदूरों ने सिक्कों का सारा राज पुलिस को बता दिया।
मकान मालिक और मजदूरों ने कुल 10 सिक्के काम में ले लिए और बाकी सारे सिक्के पुलिस ने जब्त कर लिए। यह अभी तक पता नहीं चला है कि तांबे के लोटे में आखिरकार कितने सिक्के थे, पुलिस अभी भी मजदूरों से पूछताछ करने में लगी हुई है।