RJ18-Logo
इस बार शिष्य ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन गुरु पूजा भी कर सकेंगे, जानें शहर में कहा-कहा होगा आयोजन!-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 369 | 0 | 2 years ago

इस बार शिष्य ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन गुरु पूजा भी कर सकेंगे, जानें शहर में कहा-कहा होगा आयोजन!

गुरुपूर्णिमा 13 को 2 वर्ष बाद धूमधाम से करेंगे शिष्य अपने गुरुओं का सम्मान, शहर में कई जगह होंगे कार्यक्रम, पिछले 2 वर्ष से शहर में जो ना हुवा होगा अब....

को'रोना काल के बाद गुरु चेला परंपरा के पर्व पर गुरुपूर्णिमा का चलन भी बदलता जा रहा है। जैसा की पिछले दो वर्षों में को'रोना संक्रमण के चलते सामाजिक दुरी बनाए रखने के लिए गुरुपूजा का सामूहिक आयोजन नहीं किया जा सका, ऐसे में कई चेलो ने अपने घरों में पूजा की, ऑनलाइन शामिल होकर, video कॉल के जरिए गुरुओं के दर्शन प्राप्त किए और उनसे आशीर्वाद लिया 

इस साल गुरुपूर्णिमा पर कई शिष्य अपने गुरुओं का ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे, गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। जो शिष्य गुरु दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाएंगे, वे घर बैठे ही ऑनलाइन दर्शन का लाभ उठा पाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें शहर में गुरुपूर्णिमा कल्यायनी शक्ति पीठ, मानस भवन, लालघाटी गुफा मंदिर सहित अनेक स्थानों पर आरंभ की जाएगी।

दीक्षा कार्यक्रमों के द्वारा पहुंचेगा लोगों तक संदेश

शहर में गुरु पूर्णिमा के इस खास अवसर पर जगह-जगह ऑनलाइन हुआ ऑफलाइन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसी दौरान शिष्य अपने गुरु की पूजा करेंगे। साथी गुरु के वचनों का लाभ प्राप्त करेंगे। गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा का खास आयोजन किया जाएगा। इस खास अवसर पर विभिन्न प्रकार के दीक्षा कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़कर हरिद्वार से प्रसारित होने वाले गुरु संदेश को सुन पाएंगे।

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से किया जाएगा। इससे कई श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन सेवा का आनंद उठा सकते हैं। यह आदर्श योग आध्यात्मिक केंद्र की ओर से प्रसारित किया जाएगा।

बन रहा है विशेष योग

जानकारी के लिए बता दें गुरु पूर्णिमा के दिन इस बार कई शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन कई शुभ योग दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें गुरु पूर्णिमा के दिन भद्र, रूचक, शश और हंस नामक चार राज योग बनते दिखाई दे रहे हैं। जिसे बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के मुख वाणी से जाने वाले गुरु मंत्र और दीक्षा व्यक्ति के लिए बहुत शुभ हो सकती हैं।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Viral24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Tags ऑनलाइन ऑफलाइन गुरु पूर्णिमा दीक्षा कार्यक्रमों गुरुपूर्णिमा कल्यायनी शक्ति 13 जुलाई viral24
Share