RJ18-Logo
बेहद रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर जीता मुंबई इंडियंस। दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार।-banner
Nidhi Jangir Author photo BY: NIDHI JANGIR 594 | 0 | 1 year ago

बेहद रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर जीता मुंबई इंडियंस। दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार।

बेहद रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर जीता मुंबई इंडियंस। दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार।

इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें सीजन का 16 वां मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में एक समय पर मुंबई इंडियंस की आसानी से जीत दिख रही थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने जबरदस्त वापसी की और आखरी हो घर में मैच बेहद रोमांचक हो गया।आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी जिसे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने पूरा कर लिया। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के जीत का खाता खोलने का सपना अधूरा रह गया।

मुंबई को मिली थी अच्छी शुरुआत।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले खेलते हुए 172 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य मिला। मुंबई ने तेज तर्रार शुरुआत की। रोहित शर्मा और ईशान किशन रंग में नजर आ रहे थे। दोनों ने मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दिए। इन दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवर में 68 रन बना दिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े और इस स्कोर पर ईशान किशन 31 रन (26 गेंद) पर चलते बने। 19वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर टीम डेविड और कैमरून ग्रीन ने एक एक छक्का लगाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

अक्षर पटेल और वॉर्नर की पारी नहीं आई काम।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस ऑलराउंडर ने 25 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े। जबकि कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे 46 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े। इसके अलावा मनीष पांडे ने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए। जबकि पृथ्वी शॉ ने 10 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share