BY: NEERU SHEKHAWAT 408 | 0 | 3 years ago
हमारे प्यारे गब्बर बल्लेबाजी के साथ-साथ एक्टिंग करने में भी है माहिर, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
शिखर धवन मैदान के अंदर जितने मस्तमौला खिलाड़ी हैं, मैदान के बाहर उतने ही मस्तमौला इंसान भी हैं. आईपीएल के मौजूदा सीजन में शिखर धवन का बल्ला एक बार फिर बोल रहा है. हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 99 रनों की एक बढ़िया और बेहतरीन पारी खेली थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हुआ था. अब शिखर धवन का एक नया वीडियो पंजाब किंग्स के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें शिखर धवन अपने कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ एक मजेदार वीडियो शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के साथ राहुल चहर और हरप्रीत ब्रां नजर आ रहे हैं. वीडियो में ये तीनों खिलाड़ी जुआ खेलने की एक्टिंग कर रहे हैं और तभी पुलिस सायरन की आवाज आती है, जिसे सुनकर राहुल चहर और हरप्रीत बां जुआ छोड़कर भाग जाते हैं. जब पुलिस शिखर धवन के पास आती है तो वो अपने खिलाड़ियों को वापस खेलने के लिए बुलाते हैं और बोलते हैं, ओय आ जाओ, ये तो अपना चाचा ही है.
शिखर धवन ने की कमाल की एक्टिंग
सिर्फ 7 सेकेंड की इस वीडियो पर लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं. फैन्स शिखर के एक्टिंग की तारीफ भी कर रहे हैं. ये वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है. हालांकि, शिखर धवन और पंजाब किंग्स की बात करें तो अभी आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 में जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में छठें नंबर पर मौजूद हैं.
वहीं, पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी कर रहे शिखर धवन इस वक्त सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. धवन ने 3 मैचों की 3 पारियों में 149 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 बार अर्धशतकीय पारियां खेली है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 99 रनों का रहा है.